ब्रेकिंग
Indore Spiritual Update: 81 साल बाद बना ऐसा अद्भुत योग, शहरभर में 1200 से अधिक स्वजन करेंगे पूर्वजों... MP Crime Update: बैसाखी के सहारे एसपी कार्यालय पहुंचे घायल ग्रामीण, पुलिस पर मामले में गंभीर धाराएं ... Indore Cyber and Police Update: खजराना थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, गुम हुए महंगे स्मार्टफोन उन... MP Conversion Case: दमोह में एक ही परिवार की आईडी से जुड़े बच्चों के नाम, पुलिस ने मुख्य आरोपी को दब... Uttar Pradesh Teacher Suspended: इटावा में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की करतूत, छात्र का मजाक उड़ाने ... RTU Kota News: हॉस्टल में बीटेक छात्र की संदिग्ध मौत पर बवाल, पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर किया ... Madhya Pradesh News: कार्य में गंभीर उदासीनता पर गिरी गाज, बड़वानी में कलेक्टर के निर्देश पर सख्त का... IMD Weather Forecast: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश की चेतावनी, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल Bhopal Police Action: नई साइट दिखाने के बहाने किडनैपिंग, आरोपियों ने खाते में ट्रांसफर करवाए 50 हजार... Panna Sidhi Train Service: पश्चिम मध्य रेल ने भेजा प्रस्ताव, विंध्य के इन दो जिलों में जल्द शुरू होग...
टेक्नोलॉजी

HP Board 12th Result 2020 LIVE Updates: हिमाचल बोर्ड 12वीं के नतीजे आज होंगे घोषित hpbose.org पर, अनलॉक-1 में 8 जून को हुई थी परीक्षा

नई दिल्ली। HP Board 12th Result 2020 LIVE Updates: हिमाचल बोर्ड के सचिव अक्षय सूद ने जानकारी दी कि अनलॉक के दौरान 8 जून को पेपर आयोजित किया गया था। उन्होंने बताया था कि बोर्ड परीक्षा परिणामों की घोषणा आज की जाएगी। हिमाचल बोर्ड से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार एचपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2020 की घोषणा आज सुबह 11.30 बजे की जाएगी। हिमाचल प्रदेश राज्य के ऐसे सभी छात्र जिन्होंने इस वर्ष 12वीं की परीक्षाएं दी हैं, वे अपना एचपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2020 जारी होने के बाद बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, hpbose.org पर चेक कर पाएंगे।

एचपीबोओएसई 12वीं रिजल्ट 2020 लाइव अपडेट @ 9.40 AM: अनलॉक 1 में हुई परीक्षा

हिमाचल प्रदेश बोर्ड के सचिव द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार अनलॉक 1 के दौरान 8 जून को भूगोल का पेपर आयोजित किया गया था। इसके लिए प्रदेश भर में 2024 केंद्र बनाये गये थे।

हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा रिजल्ट 2020 लाइव अपडेट @ 9.25: कुल 86633 छात्रों ने दी थी परीक्षा

हिमाचल प्रदेश बोर्ड के सचिव द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार इस वर्ष 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में कुल 86633 छात्रों ने परीक्षा दी थी। ये सभी छात्र अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर पाएंगे।

एचपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2020 लाइव अपडेट @ 9.00: बचे पेपर के लिए ऐसे मिलेंगे अंक

बता दें हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में से एक पेपर को कोविड-19 महामारी के कारण आयोजित नहीं किया जा सका था। बोर्ड ने इस पेपर के लिए छात्रों को उनके अन्य चार पेपरों में से अधिकतम अंक प्राप्त पेपर के अनुसार दिये जाने का निर्णय लिया है।

हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट 2020 लाइव अपडेट @ 8.30: कोविड-19 के चलते हुई देरी

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव ने परिणामों की घोषणा में हुई देरी के बारे में बताया कि कोरोना महामारी के चलते बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित होने में देरी हुई है। लेकिन प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने विपरीत परिस्थितियों में भी बेहतर कार्य करते हुए पहले दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया और अब जमा दो का परीक्षा परिणाम घोषित करने जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश जमा दो रिजल्ट 2020 लाइव अपडेट @ 8.00: कल हुई थी घोषणा

हिमाचल प्रदेश बोर्ड सचिव ने कल 17 जून को जानकारी दी थी कि जमा दो की परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा आज यानि 18 जून को दोपहर 11.30 बजे की जाएगी। छात्र अपने परिणाम बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर पाएंगे।

ऐसे कर पाएंगे चेक एचपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2020

हिमाचल प्रदेश जमा दो की परीक्षाओं के लिए एचपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2020 चेक करने के लिए परीक्षार्थियों को बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने के बाद होम पेज पर उपरी हिस्से में दिये गये रिजल्ट्स के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां बोर्ड द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं के लिए परिणामों के लिंक दिये गये हैं। परीक्षार्थियों को अपने सम्बन्धित परीक्षा के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज पर छात्रों को अपना रोल नंबर भरना होगा और फिर ‘सर्च’ के बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद छात्र अपना एचपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2020 देख पाएंगे और साथ ही उपलब्ध कराये गये प्रिंट ऑप्शन के माध्यम से अपना एचपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2020 स्कोर कार्ड भी प्रिंट कर पाएंगे।

एचपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2020: मार्क-शीट सम्बन्धित स्कूल से

हिमाचल प्रदेश बोर्ड द्वारा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए परिणामों को घोषणा के बाद छात्र अपना स्कोर कार्ड बोर्ड की वेबसाइट से प्रिंट कर पाएंगे। हालांकि, छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि बोर्ड द्वारा ऑनलाइन उपलब्ध करायी गयी अंक तालिका सिर्फ सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए होती है। छात्रों को उनकी मूल अंक तालिका उनके सम्बन्धित स्कूल द्वारा बाद में उपलब्ध करायी जाएगी।

एचपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2020 चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक (जल्द एक्टिव होगा)

Related Articles

Back to top button