ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
देश

प्रधानमंत्री मोदी ने की कजाखस्तान के पूर्व राष्ट्रपति के कोरोना से जल्द ठीक होने की कामना

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कोरोना से संक्रमित कजाखस्तान के पूर्व राष्ट्रपति नूरसुल्तान नजरबायेव (Nursultan Nazarbayev) के जल्द ठीक होने की कामना की है। खबरों के मुताबिक नूरसुल्तान नजरबायेव के कोरोना संक्रमण के टेस्ट में पॉजिटिव होने की बात सामने आई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने उनके शीघ्र ठीक होने की कामना करते हुए ट्वीट किया, “कजाखस्तान के पहले राष्ट्रपति रहे नूरसुल्तान नजरबायेव को शीघ्र बीमारी से उभरने और अच्छी सेहत के लिए मेरी शुभकामनाएं। कोविड-19 को हराने के लिए हम दोस्त और रणनीतिक साझेदार कजाखस्तान के साथ खड़े हैं।”

कजाखस्तान में 16 हजार से ज्यादा मामले

कजाखस्तान में कोरोना के अब तक 16 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए जा चुके हैं। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक देश में अभी तक 16 हजार 3 सौ 51 लोगों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि की जा चुकी है। वहीं 105 लोगों की जान इस वैश्विक महामारी की चपेट में आने से हो चुकी है। इसके अलावा 10 हजार 1 सौ 95 लोग इस वायरस से ठीक भी हुए हैं।

दुनियाभर में 85 लाख से अधिक केस दर्ज

दुनियाभर में अभी तक कोरोना के 85 लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए जा चुके हैं। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक विश्व में अभी तक 85 लाख 7 हजार 7 सौ 21 लोगों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि की जा चुकी है। वहीं 4 लाख 54 हजार 3 सौ 80 लोगों की लोगों की जान इस घातक वायरस के कारण चली गई है। इसके अलावा 41 लाख 74 हजार 4 सौ 29 लोग इस वायरस से ठीक भी हुए हैं। कोरोना का सबसे ज्यादा प्रभाव अमेरिका में देखने को मिल रहा है यहां 21 लाख से अधिक लोगों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि की जा चुकी है वहीं मौतों की संख्या 1 लाख से ऊपर पहुंच गई है और ठीक होने वालों का आंकड़ा 5 लाख से ज्यादा है। अमेरिका के बाद ब्राजील, रूस, भारत, ब्रिटेन जैसे देश सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

Related Articles

Back to top button