ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
देश

भारत-चीन झड़प पर बोले हुसैन दलावी- चीन की तरफ नहीं मरा कोई सैनिक

नई दिल्ली। गलवन घाटी में भारत-चीन के बीच हुई हिंसक झड़क को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साध रही है। राहुल गांधी के बाद अब कांग्रेस की तरफ से हुसैन दलवई ने पूछा है कि जवानों के पास हथियार क्यों नहीं थे। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि चीन की तरफ किसी भी सैनिक की मौत नहीं हुई है, सिर्फ हमारे जवान मारे गए हैं।

दलवई ने कहा कि भारत-चीन के बीच हुइ झड़प में चीन की तरफ कोई सैनिक नहीं मरा, सिर्फ हमारे जवान मारे गए हैं। हमने जवानों को लाठियां देकर क्यों बॉर्डर पर भेजा, क्या वहां RSS की शाखा थी? ऐसा है तो सैनिकों को क्यों आरएसएस के लोगों को ही बॉर्डर पर भेजो। वे सीमा पर पहरा देंगे।

ANI

✔@ANI

Congress’ Husain Dalwai says, “…No one from their side died, only our jawans died…How can you send our jawans without arms? They could’ve fought but didn’t get chance. They just had sticks. Is this RSS shakha? Why send soldiers? Send RSS people. They’ll guard border.”

एम्बेडेड वीडियो

618 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

इससे पहले लद्दाख सीमा पर 20 भारतीय सैनिकों की शहादत को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अग्रिम मोर्चे पर सैनिकों के निहत्थे जाने पर सवाल उठाया था। शुक्रवार को राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि यह बात पूरी तरह स्पष्ट हो चुकी है कि गलवान घाटी में चीन का हमला पूर्व नियोजित था। सरकार सो रही थी और समस्या से इनकार किया। हमारे शहीद जवानों को इसकी कीमत चुकानी पड़ी।

वहीं, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। सिंह ने कहा, ‘पहले कहा गया कि हमारे 3 जवान शहीद हुए हैं फिर बताया गया कि 20 जवान शहीद हुए हैं। इसके बाद बताया ​गया कि हमारा कोई जवान चीन के कब्जे में नहीं है, लेकिन कल जानकारी मिली कि 10 जवानों को चीन से छुड़ाया गया है। ऐसे गंभीर मसले पर केंद्र की भाजपा सरकार देश से झूठ क्यों बोल रही है?।

भारत-चीन के बीच चल रहे तनाव को मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस वर्चुअल बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत 20 पार्टियां हिस्सा लेंगी।

Related Articles

Back to top button