ब्रेकिंग
Gwalior News: पड़ाव थाने के सामने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, दुकान में घुसकर मिठाई विक्रेता को मार... Guna News: मध्य प्रदेश का गुना जिला बना गुलाबों का हब, 50 एकड़ से अधिक पॉलीहाउस में खेती कर लाखों कम... Bageshwar Dham Alert: महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बाबा बागेश्वर सख्त, कहा- 'धाम में ज्यादा दिन न ठहरे... Asian Games Hockey Final: भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता स्वर्ण पदक, विवेक सागर के घर में उत्स... Madhya Pradesh Road Accident: बुरहानपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से मातम, पुलिस फरार वाहन की तलाश मे... Maharashtra Jeweller Robbery: नागपुर में सर्राफा व्यापारियों में आक्रोश, आरोपियों की तलाश में जुटी प... Cyber Crime News Today: बैंक खातों की जांच के नाम पर आरटीजीएस कराकर ऐंठे पैसे, 32 लाख रुपए पुलिस ने ... Bhim Rajsamand School Video: राजकीय प्राथमिक विद्यालय पाटिया का वायरल वीडियो, CBEO कार्यालय के पास ब... Mahasamund News: बागबाहरा के झिटकी गांव में घर में घुसा खूंखार तेंदुआ, एक ही परिवार के 6 लोगों पर कि... Kharif Crop Girdavari Korba: किसानों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, समय पर गिरदावरी न होने से धान पंजीयन...
देश

कर्नाटक: कमर्शियल कॉम्प्लेक्सके के मालिक ने 65 दुकानों का किराया किया माफ, 3 लाख से अधिक आता था किराया

बेंगलुरु। कर्नाटक के कलबुर्गी में एक ​कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के मालिक ने तीन महीनों के लिए अपनी 65 दुकानों का किराया माफ ​कर दिया है। बता दें कि कॉम्प्लेक्स के मालिक लक्ष्मीनारायण का हर महीने 3,15,000 रुपये तक किराया आता था। दरअसल, कोरोना वायरस (COVID-19) के चलते यहां 3 महीने से किसी ने भी दुकान नहीं खोली थी, इसलिए किराया दुकान के मालिक ने किराया माफ कर दिया।

 गौरतलब है कि देशभर में कोरोना वायरस के कारण पिछले तीन महीनों ने लॉकडाउन लागू किया गया था। सरकार ने फिलहाल, पांचवी बार लॉकडाउन की अवधी को बढ़ाया है। इस बार लॉकडाउन 31 जून तक के लिए किया गया है। हालांकि, सरकार ने इस बार लोगों को कुछ रियायते दी हैं।

जानें कर्नाटक में कोरोना वायरस के कितने मामले

जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल, राज्य में कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या 7734 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय पर दिए गए आंकड़ों के अनुसार, राज्य में कोरोना वायरस के इस वक्त 2828 एक्टिव केस हैं। कुल मामलों में से अब तक  4804   लोग ठीक हो गए हैं। वहीं कोरोना के कारण राज्य में 102 लोगों की मौत हो गई है

देश में तेजी से बढ़ रही कोरोना वायरस मामलों की संख्या 

वहीं, दूसरी तरफ बात करें देश में कोरोना के बढ़ते मामलों की तो देश में कोरोना वायरस संक्रमितों का आंकड़ा तीन लाख 60 हजार की संख्या पार कर चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, देश में इस वक्त कोरोना वायरस के 3 लाख 66 हजार 945 मामले हैं। कुल मामलों में से 1160384  एक्टिव केस हैं। वहीं देश में अब तक 194324 संक्रमित लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। कोरोना के कारण देश में  12237 मरीजों की मौत भी हो गई है।

Related Articles

Back to top button