ब्रेकिंग
Indore Metro News: टीबीएम मशीन से होगी भूमिगत सुरंग की खुदाई, गोयल नगर के रहवासियों ने हाईकोर्ट जाने... Punjab School Van Crash Update: बरेटा हादसे में घायल वैन चालक बाबी सिंह ने तोड़ा दम, एक दर्जन बच्चे ... Racist Attack on Punjabi in America: रेस्ट लेन में आराम कर रहे ड्राइवर पर गोरे हमलावर ने किया जानलेव... Generator Gas Leak in Amritsar: महान सिंह गेट इलाके में बड़ा हादसा, जहरीली गैस से एक व्यक्ति की मौत,... Jalandhar Police Action: तस्कर के घर बुलडोजर चलाने पहुंची पुलिस, फरार आरोपी घर में सोता मिला; पुलिस ... Jalandhar News Update: 'ईजी रजिस्ट्रेशन' बना 'डिफिकल्ट रजिस्ट्रेशन', कांग्रेस नेता जगजीत सिंह लक्की ... Gold Silver Price Today: सोना-चांदी के नए दाम जारी, जानें जालंधर सराफा बाजार और MCX पर क्या है सोने-... Ikra Hasan on Saharanpur Mosque: कैराना सांसद ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, बोलीं- दंगा कराना चाहत... Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन...
मनोरंजन

AL Raghavan Passes Away: फ़िल्म इंडस्ट्री से एक और बुरी ख़बर, वेटरन सिंगर एएल राघवन का निधन

नई दिल्ली। साल 2020 में एक के बाद एक बुरी ख़बर सुनने को मिल रही है। अब तमिल फ़िल्म इंडस्ट्री के वेटरन सिंगर एक्टर एएल राघवन के निधन की ख़बर आयी है। उनका निधन शुक्रवार सुबह कार्डिएक अरेस्ट की वजह से हो गया। राघवन 87 साल के थे। उनके निधन की ख़बर से फ़िल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गयी है।

एएल राघवन अपने पीछे पत्नी एमएन राजम, बेटे ब्रह्मलक्ष्मण और बेटी नलीना मीनाक्षी छोड़ गये हैं। एमएन राजम ख़ुद जानी-मानी एक्ट्रेस हैं।  रिपोर्ट्स के मुताबिक़, राघवन ने चेन्नई के एक निजी अस्पताल में सुबह लगभग 7.30 बजे आख़िरी सांस ली। फ़िल्मों में करियर शुरू करने से पहले एएल राघवन स्टेज कलाकार और सिंगर थे।

उन्होंने फ़िल्मों में अपना करियर कृष्णा विजयम से शुरू किया था। इस फ़िल्म में उन्होंने भगवान कृष्ण का किरदार निभाया था। उन्होंने 100 अधिक गीत गाये, जिन्हें लोगों ने काफ़ी पसंद किया था। सोलो हिट गानों के अलावा राघवन ने कई डुएट भी गाये। उनका आख़िरी गीत Nalla Ketukka Paadam 2014 की फ़िल्म Aadama Jeyichomada फ़िल्म में आया था।

राघवन ने कुछ टीवी धारावाहिकों में भी काम किया था, जिनमें सन टीवी का अहल्या शामिल है। उन्होंने एमएन राजम से उस वक़्त शादी की थी, जब उनका करियर शीर्ष पर था और वो एक दिन में तीन-तीन प्रोजेक्ट्स पर काम करती थीं। यह 1960 की बात है। पारिवारिक ज़िम्मेदारियों के लिए उन्हें अपना करियर छोड़ना पड़ा था।

CineCricketainment@CCricketainment

Legendary singer is no more.

May his soul rest in peace.

Twitter पर छबि देखें
CineCricketainment के अन्य ट्वीट देखें

हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री में भी इस साल कई बेहतरीन कलाकार साथ छोड़ गये। ऋषि कपूर, इरफ़ान ख़ान, गीतकार योगेश, गीतकार अनवर सागर और कुछ दिनों पहले सुशांत सिंह राजपूत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

Related Articles

Back to top button