ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
टेक्नोलॉजी

Google Play Store में होने वाला है बड़ा बदलाव, बिना डाउनलोड किए भी खरीद सकेंगे ऐप

नई दिल्ली। Google Play Store के सब्सक्रिप्शन मॉडल में बड़ा बदलाव होने वाला है। इस बात की जानकारी कंपनी के आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट के जरिए मिली है। Google जल्द ही अपने Play Store पर मौजूद ऐप को खुद मार्केट करने (बेचने) वाला है। यानि की यूजर्स Google Play Store पर मौजूद किसी भी ऐप को बिना डाउनलोड किए ही सब्सक्राइब कर सकेंगे। ऐसा करने के बाद यूजर्स को इन-ऐप में बार-बार पॉप-अप होने वाले सब्सक्रिप्शन से निजात मिल सकेगा। फिलहाल Google Play Store से कोई भी ऐप आप फ्री में डाउनलोड कर लेते हैं लेकिन कुछ ऐप्स को इस्तेमाल करने के लिए आपको सब्सक्राइब करना पड़ता है। ऐसा करने के लिए यूजर्स को ऐप इंस्टॉल करने के बाद इन-ऐप मार्केटप्लेस से ऐप को परचेज करना पड़ता है। यह सिस्टम जल्द ही बदलने वाला है।

अगर, आसान भाषा में समझा जाए तो मान लीजिए आपने Spotify या Youtube Music ऐप को अपने डिवाइस में डाउनलोड कर लिया है। जैसे ही आप इन ऐप्स को ओपन करेंगे ये आपको प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के लिए प्रॉम्प्ट करता है। वैसे तो आप इन ऐप्स को फ्री में भी इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन प्रीमियम यूजर्स को कुछ एडिशनल (अतिरिक्त) फीचर्स मिलते हैं। ऐसा करने के लिए ये ऐप्स आपको बीच-बीच में प्रॉम्प्ट करते रहते हैं। Google Play Store में होने वाले नए बदलाव में यूजर्स को ऐप स्टोर में ही सब्सक्रिप्शन का ऑप्शन मिलेगा। यूजर्स ऐप को डाउनलोड किए बिना भी इसे सब्सक्राइब कर सकेंगे।

Billing Library Version 3

कुछ समय पहले Google ने अपने ब्लॉग पोस्ट में Billing Library Version 3 के बारे में जिक्र किया था, जिसमें यूजर्स किसी भी ऐप को बाहर से परचेज कर सकते हैं। यही नहीं, यूजर्स किसी भी ऐप के फ्री ट्रायल और प्रोमो कोड्स को भी ऐप इंस्टॉल करने से पहले भी रिडीम किया जा सकता है। हालांकि, Google ने इन फीचर्स को लाने के बारे में हिंट तो दिया है लेकिन ये फीचर ऐप्स के लिए कैसे काम करेगा, इसके लिए किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी को शेयर नहीं किया है।

वहीं, TechCrunch की रिपोर्ट की बात करें तो Google Play Store के इस नए फीचर में लिस्टिंग पेज पर एक फ्री ट्रॉयल एंड इंस्टॉल बटन और एक इंस्टॉल बटन देखने को मिल सकता है। जैसे ही यूजर इन बटन पर क्लिक करेगा, Play Store यूजर को ऐप को परचेज करने का या सब्सक्राइब करने का ऑप्शन देगा। लिस्टिंग पेज पर मौजूद इन दो ऑप्शन्स में आगे यूजर को ऐप की डिटेल्स और सब्सक्रिप्शन मॉडल के बारे में जानकारी दर्ज होगी।

मार्केटिंग मॉडल को पारदर्शी बनाने की कोशिश

ऐसा माना जा रहा है कि Google का यह कदम मार्केटिंग मॉडल को और भी पारदर्शी बनाने के लिए उठाया जा रहा है। इससे डेवलपर्स को कस्टमर बेस तैयार करने में आसानी होगी। मौजूदा परिस्तिथि में कई ऐसे यूजर्स हैं जो Google Play Store से किसी ऐप को डाउनलोड करते हैं, जैसे ही ऐप में किसी भी तरह का सब्सक्रिप्शन मॉडल होता है, यूजर तुरंत उस ऐप को अपने डिवाइस से डिलीट कर देते हैं। ऐसा करने से प्रीमियम यूजर्स को आइडेंटिफाई करने में डेवलपर्स को दिक्कत आती है। इसलिए Google नए सब्सक्रिप्शन मॉडल को लाने की तैयारी कर रहा है, ताकि किसी भी सब्सक्रिप्शन वाले ऐप को यूजर Play Store से डायरेक्ट सब्सक्राइब कर सकेंगे। यूजर को फायदा यह होगा कि किसी सब्सक्रिप्शन वाले ऐप को इंस्टॉल और अनइंस्टॉल नहीं करना पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button