ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

Gujarat Rajya Sabha Election Result: गुजरात में भाजपा को तीन और कांग्रेस को मिली एक सीट

अहमदाबाद। गुजरात में विवाद के कारण करीब चार घंटे की देरी से आए राज्यसभा चुनाव परिणाम में तीन सीटें भाजपा और एक सीट कांग्रेस के खाते में आई। कांग्रेस की सीट पर शक्ति सिंह गोहिल निर्वाचित घोषित किए गए हैं। इससे पूर्व भाजपा के दो विधायकों के वोटों को अवैध घोषित करने के लिए कांग्रस विधायकों के हंगामे के कारण मतगणना में विलंब हुआ

भाजपा से जिन लोगों को राज्यसभा के लिए चुना गया उनके नाम क्रमश: अक्षय भारद्वाज, रमिलाबेन बारा और नरहरी अमीन हैं। यह जानकारी अतिरिक्त निर्वाचन अधिकारी अशोक मानेक ने दी। कांग्रेस की ओर से नामांकन कराने वाले एक अन्य उम्मीदवार भरत सिंह सोलंकी चुनाव नहीं जीत पाए।

दरअसल कांग्रेस ने शिक्षामंत्री भूपेंद्रसिंह सोलंकी व केसरी सिंह के मतदान पर आपत्ति जताई थी जिसे चुनाव आयोग ने खारिज कर दिया। आपत्ति के चलते मतगणना 4 घंटे देरी से शुरू हो सकी। बीटीपी मतदान से अलग रही वहीं एनसीपी ने भी कांग्रेस को गच्चा दे दिया।

गुजरात में राज्यसभा की 4 सीट के लिए 5 उम्मीदवार मैदान में थे। कांग्रेस ने दो उम्मीदवार शक्तिसिंह गोहिल व भरतसिंह सोलंकी को प्रत्याशी बनाया वहीं भाजपा ने अभय भारद्वाज, रमीला बारा व नरहरी अमीन को प्रत्याशी बनाया।

कांग्रेस ने चूडास्मा की चुनाव जीत का मामला अदालत में लंबित होने तथा केसरीसिंह को प्रॉक्सी मतदान की मंजूरी देने को लेकर आपत्ति जताई थी जिसे चुनाव आयोग ने खारिज कर दिया। इससे पहले दोनों दलों में एक एक वोट की खींचतान मची थी लेकिन भाजपा अपनी रणनीति में कामयाब रही, भारतीय ट्राइबल पार्टी के दोनों विधायक छोटू वसावा व उ%

Related Articles

Back to top button