ब्रेकिंग
Indore Spiritual Update: 81 साल बाद बना ऐसा अद्भुत योग, शहरभर में 1200 से अधिक स्वजन करेंगे पूर्वजों... MP Crime Update: बैसाखी के सहारे एसपी कार्यालय पहुंचे घायल ग्रामीण, पुलिस पर मामले में गंभीर धाराएं ... Indore Cyber and Police Update: खजराना थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, गुम हुए महंगे स्मार्टफोन उन... MP Conversion Case: दमोह में एक ही परिवार की आईडी से जुड़े बच्चों के नाम, पुलिस ने मुख्य आरोपी को दब... Uttar Pradesh Teacher Suspended: इटावा में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की करतूत, छात्र का मजाक उड़ाने ... RTU Kota News: हॉस्टल में बीटेक छात्र की संदिग्ध मौत पर बवाल, पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर किया ... Madhya Pradesh News: कार्य में गंभीर उदासीनता पर गिरी गाज, बड़वानी में कलेक्टर के निर्देश पर सख्त का... IMD Weather Forecast: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश की चेतावनी, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल Bhopal Police Action: नई साइट दिखाने के बहाने किडनैपिंग, आरोपियों ने खाते में ट्रांसफर करवाए 50 हजार... Panna Sidhi Train Service: पश्चिम मध्य रेल ने भेजा प्रस्ताव, विंध्य के इन दो जिलों में जल्द शुरू होग...
देश

सूरत के बाद अब झारखंड के देवघर में गिरी तीन मंजिला बिल्डिंग, 1 की मौत , NDRF की टीम मौके पर

गुजरात के सूरत के बाद अब झारखंड के देवघर में एक तीन मंजिला बिल्डिंग गिर गई. इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है, वहीं कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं. हादसे की सूचना मिलते ही तत्काल एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. मलबे से 3 लोगों को बाहर निकाला गया है. इन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मलबे में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है. रेस्क्यू कार्य जारी है.

हादसे की सूचना मिलते ही गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे, देवघर के उपायुक्त, एसपी समेत जिले के कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. अधिकारी राहत और बचाव कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. शहर के सीता होटल के समीप यह तीन मंजिला इमारत था.

देवघर में हुए हादसे को लेकर गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा ‘ देवघर में आज सुबह 6 बजे के आसपास बमबम झा पथ पर तीन मंजिला मकान ढह गया. सुबह से मैं खुद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व स्थानीय लोगों के साथ घटनास्थल पर हूं. घायलों के लिए देवघर एम्स ने इलाज की सुविधा कर रखी है. ‘

धमाके की आवाज और गिरी बिल्डिंग

स्थानीय लोगों ने बताया कि बिल्डिंग तेज धमाके के साथ अचानक गिरी. फिर वातावरण में चारों ओर धूल ही धूल दिखाई देने लगा. लोग भागे-भागे मौके पर पहुंचे. तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी. पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची. एनडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची. बचाव कार्य जारी है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि इन दिनों देवघर में जमकर बारिश हुई है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि पुराना मकान होने की वजह से यह गिर गया. पुलिस ने बताया कि घायलों से हादसे की जानकारी ली गई है.

गुजरात में पांच मंजिला इमारत गिरी

इससे पहले गुजरात के सूरत में एक पांच मंजिला इमारत गिर गई. इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और कई घायल बताए जा रहे हैं. घटनास्थल पर रात भर रेस्क्यू टीम मलबे को हटाती रही. एक अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

Related Articles

Back to top button