ब्रेकिंग
VK Jewellers Jalandhar Raid: वीके ज्वैलर्स पर जीएसटी टीम का बड़ा एक्शन, दो घंटे तक खंगाला गया खरीद-ब... Yemen Houthi Rebels Attack: सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में हूती हमले, गठबंधन बोला- उठाएंगे सभ... Bravo and Alpha Rescue Mission: ईरान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ अमेरिकी विमान, CIA और स्पेशल ऑपरेटर्स ने... Space Weaponization News: अंतरिक्ष में हथियारों की होड़ हुई तेज, अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए ह... Rajasthan Nikay Chunav Pokhran: कांग्रेस के पास बहुमत का दावा, महंत प्रताप पुरी और शाले मोहम्मद की स... Kangda Police Anti Drugs Operation: हिमाचल के कांगड़ा में पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, चरस... Vrindavan Silver Chariot News: बांके बिहारी मंदिर के चांदी के रथ पर मचा घमासान, सेवायतों और प्रबंधन ... Kosi Kalan Jeweler Robbery Update: पुलिस ने 7 किलो सोना और 11 लाख नकद किए बरामद, पूर्व कर्मचारी निकल... Chhattisgarh CM News: मीरा के पसरे पर अचानक पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, सेवा संकल्प अभियान के तहत दिय... UCC Roadmap 2029: अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक 21 राज्यों में लागू होगा UCC; जानिए पूरा प्लान
देश

पहली बार किसी CM ने गन्‍ना भुगतान के बारे में किसानों से पूछा, गदगद हुए किसान

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गन्ना किसान पूरी तरह निश्चिंत रहें। पाई-पाई तक का भुगतान होगा। प्रत्येक गन्ना किसानों की समस्याओं पर ध्यान दिया जाएगा। गन्ना किसानों को एक लाख करोड़ रुपये तक गन्ना मूल्य भुगतान किए जाने के बाद मुख्यमंत्री शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रत्येक जिले के गन्ना किसानों से जुड़े हुए थे। गोरखपुर मंडल के किसान मुख्यमंत्री से संवाद व आभार व्यक्त करने के लिए गोरखपुर एनआईसी में आए हुए थे।

89 करोड़ का हो चुका है भुगतान

मुख्यमंत्री ने गन्ना किसानों से पूछा कि गन्ने का भुगतान अथवा चीनी मिलों को लेकर किसी किसान को कोई समस्या तो नहीं है। गोरखपुर मंडल से गोरखपुर जिले के सरदारनगर विकास खंड के ग्राम शत्रुघ्नपुर के किसान रामसूरत मौर्य ने कहा कि पिपराइच चीनी मिल स्थापित होने से जिले के तमाम गन्ना किसानों को बड़ी राहत मिली है। कहा कि पहली बार कोई मुख्यमंत्री भुगतान को लेकर किसानों से संवाद कर रहा है। समय पर किसानों को भुगतान भी हो जा रहा है। कुशीनगर के किसान देवेंद्र राय ने भी मुख्यमंत्री से संवाद किया। अन्य मंडलो से भी किसानों ने अपनी अपनी बातें रखीं। बता दें गोरखपुर जिले के पिपराइच गन्ना चीनी मिल पर किसानों का 145.46 करोड़ रुपये का बकाया था। इसमें से 89 करोड़ 35 लाख का भुगतान हो चुका है। 56.11 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाना अभी शेष है।

वीडियो कांफ्रेंसिंग से गोरखपुर-बस्‍ती मंडल से दर्जन भर किसान जुड़े

बस्ती के मुंडेरवा चीनी मिल पर किसानों का 139.86 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य बाकी था। इसमें से 83.62 लाख रुपये का भुगतान किसानों को किया जा चुका है। मुंडेरवा चीनी मिल पर 56.24 करोड़ रुपये का भुगतान अभी शेष है। गोरखपुर मंडल से विडियो कांफ्रेंसिंग में उप गन्ना आयुक्त उषा पाल, जिला गन्ना अधिकारी शैलेष अस्थाना सहित गोरखपुर के सरदारनगर समिति के ग्राम गोविंदपुर निवासी किसान विरेंद्र प्रताप सिंह, बस्ती जिले बस्ती समिति के ग्राम खोभा निवासी सतीश चंद्र सिंह, ग्राम डिहरा निवासी यादराम चौधरी,  महराजगंज जिले के घुघली समिति के ग्राम बासपार मिश्र निवासी किसान विजय कुमार मिश्र विडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े रहे।

तीन वर्षों में पांच वर्षों से हुआ अधिक भुगतान

विडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा 2012 से 2017 की अवधि में गन्ना किसानों को 95215 करोड़ का भुगतान हुआ था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्य काल में सिर्फ तीन वर्षों में ही उससे 4785 करोड़ रुपये अधिक का भुगतान किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button