ब्रेकिंग
LK Advani Hospitalized: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप क... Jailer 2 Box Office Collection Day 2: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, दो दिनों मे... India GDP Growth Rate 2026: IMF और विश्व बैंक के बाद सांख्यिकी मंत्रालय ने जताई उम्मीद, अगले 20 साल ... Always Keep Phone WiFi Off: घर से बाहर निकलते ही क्यों बंद कर देना चाहिए फोन का वाई-फाई? जानिए इसके ... Sharad Purnima 2026 Date: कब है शरद पूर्णिमा 2026? जानिए शुभ तिथि और इसका धार्मिक महत्व Delhi Police Neha Bora Case: संसद मार्ग थाने के बाहर पहुंचा लेफ्ट नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रतिनिध... Begusarai Ganga Erosion News: बेगूसराय में गंगा नदी के भीषण कटाव से 20 आशियाने नदी में समाए, लोगों प... Kupwara Infiltration Bid Foiled: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, केरन सेक्ट... Delhi High Court Voter List Case: मतदाता सूची से नाम हटने पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 ... Rekha Arya Domestic Violence Case: उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या के पारिवारिक विवाद में एसआईटी गठित...
देश

ट्रेसिंग, ट्रैकिंग और टेस्टिंग से सुधरे धारावी में हालात, दोगुने होने की दर 78 दिनों पर पहुंची

मुंबई। कुछ दिनों पहले तक बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) प्रशासन के लिए चिंता का कारण रहे धारावी के हालात न सिर्फ तेजी से सुधर रहे हैं, बल्कि एशिया की सबसे बड़ी झोपड़पट्टी कहा जानेवाला यह क्षेत्र अब अन्य सघन बस्तियों के लिए मॉडल बनकर उभरा है। ट्रेसिंग, ट्रैकिंग, टेस्टिंग और ट्रीटिंग, अर्थात चार-टी के फार्मूले से क्षेत्र में कोविड-19 के मामले दोगुने होने की दर 78 दिनों पर पहुंच गई है, जो कि मुंबई से ठीक दोगुनी है।

कम हो रहे नए मामले

एक जून से अब तक धारावी में कोरोना से सिर्फ नौ मौतें हुई हैं। नए मामलों की संख्या भी दिन प्रति दिन कम होती जा रही है। एक जून को जहां 34 नए मामले सामने आए थे, वहीं पिछले 24 घंटों में सिर्फ 12 नए मामले सामने आए हैं। धारावी में कोविड-19 से पहली मौत एक अप्रैल को हुई थी। यहां कोविड का पहला मामला भी इसी मौत के रूप में सामने आया था। उसके बाद यहां ग्राफ ऊंचा होना शुरू हुआ, तो अप्रैल माह में ही 12 फीसद की बढ़त हो गई।

डबलिंग रेट हुई कम

अप्रैल में 491 मामले सामने आ चुके थे और मामले दोगुने होने की दर 18 दिन पर पहुंच गई थी लेकिन, बीएमसी द्वारा अपनाए गए चार टी फार्मूले से मामलों के दोगुने होने की दर 78 दिनों पर पहुंच गई है। मई के अंत तक कोरोना के नए मामले मिलने की दर 4.3 फीसद एवं अब तक 1.02 फीसद हो चुकी है। धारावी में अब तक कोरोना के 2,158 मामले सामने आ चुके हैं और 77 मौतें हो चुकी हैं।

नियंत्रण पाना नहीं था आसान

बीएमसी प्रशासन के लिए धारावी की स्थिति पर नियंत्रण पाना आसान नहीं था। एक वर्ग किलोमीटर में 2,27,136 व्यक्तियों की रिहायश वाले इस क्षेत्र में सबसे बड़ी समस्या सार्वजनिक शौचालयों की है। 100 वर्गफुट के एक छोटे से कमरे में 8 से 10 लोग रहते हैं। यहां की 80 फीसद आबादी सार्वजनिक शौचालयों का उपयोग करती है। इसलिए यहां शारीरिक दूरी एवं घरों में क्वारंटाइन करना संभव नहीं था।

सघन स्‍क्र‍ीनिंग अभियान

बीएमसी के एक सहायक आयुक्त किरण दिघावकर ने यहां जिम्मेदारी संभालने के बाद धारावी के सर्वाधिक कोरोना प्रभावित इलाकों सोशल नगर, माटुंगा लेबर कैंप, धारावी क्रॉस रोड, 90 फिट रोड और कुंभारवाड़ा आदि में सघन स्क्रीनिंग अभियान चलाया। इसमें सामाजिक संस्थाओं की भी मदद ली गई। इस क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हर व्यक्ति के निकट संपर्क में आए करीब 15 लोगों को क्वारंटाइन किया गया।

आजमाए गए कई उपाय

इनमें 38,000 लोगों को घरों में तो 8,500 लोगों को संस्थागत क्वारंटाइन किया गया। धारावी में स्थित तीन छोटे अस्पतालों साईं अस्पताल, फैमिली केयर अस्पताल एवं प्रभात नर्सिंग होम को मिलाकर 100 बिस्तरों का इंतजाम कम गंभीर रोगियों के लिए किया गया। बुजुर्ग एवं गंभीर स्थितिवाले रोगियों को सायन के लोकमान्य तिलक म्यूनिसिपल जनरल अस्पताल एवं परेल के किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल में भेजा गया।

मुंबई में 65,000 मामले

अब धारावी में रोगियों की संख्या भी कम होने लगी है। धारावी में शनिवार को सिर्फ सात नए मामले सामने आए। यह बीएमसी अधिकारियों का उत्साह बढ़ाने वाला है। कोविड-19 के मामले 30 दिन में दोगुने होना अपेक्षाकृत सुरक्षित माना जाता है। एक माह पहले मुंबई में यह दर 15 दिन थी, जो अब 43 पर पहुंच चुकी है। मुंबई में कोविड-19 के रोगियों की संख्या 65,000 एवं इससे हुई मौतों की संख्या 3,600 पर पहुंच गई है।

Related Articles

Back to top button