ब्रेकिंग
चरखी दादरी में मां के सामने ही बेटे की कनपटी पर रखकर मारी गोली, 34 वर्षीय पंकज की मौके पर मौत Deepender Hooda Sonipat Visit News: 'शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं, युवाओं ने किया बर्खास्त', सोनीपत... गोहाना की फूल सिंह कबड्डी अकादमी में खूनी वारदात, मामूली विवाद में चाकूबाजी; 20 वर्षीय मोंटी की मौत ₹657 करोड़ के IDFC बैंक घोटाले में गिरफ्तार पूर्व IAS पंकज अग्रवाल का दावा—'न कभी रिश्वत मांगी, न ली... लाडवा में बोले CM नायब सिंह सैनी—'सरकारी दफ्तरों के चक्करों से मिली राहत, गरीबों के द्वार पहुंच रही ... 'आंदोलन के पहले ही दिन इस्तीफा देना चाहते थे धर्मेंद्र प्रधान', इंदौर में बोले कैबिनेट मंत्री कैलाश ... उर्मिला सैनी हत्याकांड में नया मोड़: गंजबासौदा में बिना सिर वाले धड़ के बाद अब मिला मानव सिर, पुलिस ... एमपी में मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के नियमों में बड़ा बदलाव, अब न्यूनतम 70% अंक वाले टॉपर ही होंगे पा... Indore Jalud Solar Plant Capacity Expansion: इंदौर नगर निगम की बड़ी तैयारी! जलूद सोलर प्लांट की क्षम... इंदौर के चंदन नगर में दर्दनाक हादसा, हाथी को गुड़ खिला रहे ऑटो चालक को हाथी ने कुचला; हुई मौत
खेल

दिल्ली में पेट्रोल से भी महंगा हो गया डीजल, जानिए अब कितने देने होंगे दाम

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पहली बार डीजल की कीमत पेट्रोल की कीमत से अधिक हो गई है। डीजल की कीमतों में बुधवार को लगातार 18 वें दिन तेजी आई है। दिल्ली में बुधवार को पेट्रोल की कीमत तो 79.76 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रही, लेकिन डीजल की कीमत में 48 पैसे प्रति लीटर की बढोत्तरी हो गई। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, इस बढ़त से दिल्ली में बुधवार को डीजल 79.88 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। इस तरह ग्राहकों के लिए अब दिल्ली में पेट्रोल से अधिक महंगा डीजल हो गया है।

ANI

@ANI

Petrol and diesel prices at Rs 79.76/litre (no increase) and Rs 79.88/litre (increase by Rs 0.48), respectively in Delhi today.

Twitter पर छबि देखें
257 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

देश के अन्य महानगरों में भी बुधवार को डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है। हालांकि, डीजल की कीमत पेट्रोल से अधिक सिर्फ दिल्ली में ही है। मुंबई में बुधवार को पेट्रोल बिना किसी बदलाव के 86.54 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल बढ़त के साथ 78.22 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। कोलकाता की बात करें, तो यहां बुधवार को पेट्रोल बिना किसी बदलाव के 81.45 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल बढ़त के साथ 77.06 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। उधर चेन्नई में भी पेट्रोल बिना किसी बदलाव के 83.04 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ है और डीजल बढ़त के साथ 77.17 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है।

दिल्ली से सटे नोएडा में भी बुधवार को पेट्रोल के दाम यथावथ रहे हैं। यहां पेट्रोल 80.57 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है और डीजल बढ़त के साथ 72.03 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है। इसके अलावा बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को पेट्रोल बिना किसी बदलाव के 82.79 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल बढ़त के साथ 76.90 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें, तो यहां बुधवार को पेट्रोल अपनी पुरानी कीमत 80.46 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल बढ़त के साथ 71.94 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

इस तरह दिल्ली में पेट्रोल से महंगा हुआ डीजल

दिल्ली में राज्य सरकार द्वारा पांच मई से पेट्रोल पर वैट को 27 फीसद से बढ़ाकर 30 फीसद और डीजल पर वैट को 16.75 फीसद से बढ़ाकर 30 फीसद कर दिया गया था। पेट्रोल की तुलना में डीजल पर वैट में अधिक बढ़ोत्तरी किये जाने से पेट्रोल व डीजल की कीमत का अंतर काफी कम रह गया था। वैट में बढ़ोत्तरी के बाद एक लीटर पेट्रोल का भाव 71.26 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 69.39 रुपये प्रति लीटर हो गया था। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों ही उत्पादों की कीमतों में बढ़ोत्तरी होती गई। इसमें पेट्रोल की अपेक्षा डीजल में अधिक बढ़ोत्तरी देखी गई। यही कारण रहा कि अब डीजल दिल्ली में पेट्रोल से महंगा हो गया है।

Related Articles

Back to top button