ब्रेकिंग
Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ... Sambhal Lover Couple Suicide: संभल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, तीन महीने से था प्रेम सं... West Bengal Politics: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर बवाल, केसी वेण...
देश

जम्मू-कश्मीर में वन नेशन-वन राशन कार्ड योजना शुरू, दूसरे राज्यों के नागरिकों को भी मिल पाएगा सरकारी राशन

जम्मू।  देश के किसी भी हिस्से का नागरिक अब जम्मू-कश्मीर में सरकारी राशन हासिल कर पाएगा। मंगलवार को आत्म निर्भर भारत के तहत शुरू की गई वन नेशन-वन राशन कार्ड योजना को जम्मू-कश्मीर में लांच कर दिया गया। शुरुआती दौर में इसे सिर्फ दो सरकारी राशन डिपुओं पर शुरू किया गया है। सरकार ने अगस्त 2020 के अंत तक इस योजना को राज्य भर में लागू करने का लक्ष्य रखा है।

मंगलवार को उपराज्यपाल के सलाहकार फारूक खान ने भगवती नगर में इस योजना का शुभारंभ करते हुए मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश के श्रमिकों में सरकारी राशन वितरित किया। इस दौरान उपभोक्ता मामलों एवं जन-वितरण विभाग के सचिव सिमरनदीप सिंह व निदेशक जितेंद्र सिंह  भी मौजूद रहे। फारूक खान ने योजना को शुरू करते हुए कहा कि अब देश के किसी भी हिस्से का नागरिक नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत सरकारी राशन हासिल कर सकता है।

केंद्र सरकार ने पिछले साल इस योजना की घोषणा की थी, लेकिन लॉकडाउन के दौरान इसे प्राथमिकता के आधार पर लिया गया है। खान ने कहा कि इस योजना के तहत अब किसी भी जगह का नागरिक देश में किसी भी जगह राशन हासिल कर पाएगा। इस योजना के बाद अब पूरे देश में एक राशन कार्ड चलेगा, जो आधार से लिंक  रहेगा। फारूक खान ने लॉकडाउन में विभाग द्वारा निभाई गई भूमिका के लिए अधिकारियों में प्रशस्ति पत्र भी वितरित किए।

Related Articles

Back to top button