ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
विदेश

मीडिया संस्‍थानों के एक्‍शन पर चीन गुर्राया, कहा- अमेरिका की भाषा में देंगे जबाव, तनाव बढ़ा

बीजिंग। अमेरिका ने चीन के चार और मीडिया संस्थानों को विदेश मिशन का दर्जा दिए जाने के बाद बीजिंग ने अपनी उग्र प्रतिक्रिया दी है। चीन ने चेतावनी दी है कि वह जवाबी कार्रवाई करेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने ट्रंप प्रशासन के इस कदम की कड़ी निंदा की है। उन्‍होंने कहा कि यह अमेरिका के राजनीतिक दमन का एक और नमूना है। प्रवक्‍ता ने आगे कहा कि यह चीनी मीडिया में हस्‍तक्षेप है और प्रेस की स्‍वतंत्रता के प्रति अमेरिकी प्रतिबद्धता के साथ एक धोखा है। अमेरिका को उसी की भाषा मे जवाब दिया जाएगा।

अमेरिका ने चीन के चार और मीडिया संस्थानों को विदेश मिशन का दर्जा दिया 

गौरतलब है कि अमेरिका ने चीन के चार और मीडिया संस्थानों को विदेश मिशन का दर्जा दिया है। अपने फैसले में ट्रंप प्रशासन ने कहा है कि ये चारों मीडिया संस्थान अनिवार्य रूप से चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र हैं और इनका उपयोग दुष्प्रचार के लिए किया जाता है। ऐसे में इन्हें सामान्य विदेशी मीडिया की तरह नहीं माना जाना चाहिए। बता दें कि जिन चार संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, वह चाइना सेंट्रल टेलीविजन, चाइना न्यूज सर्विस, द पीपुल्स डेली और द ग्लोबल टाइम्स हैं।

Related Articles

Back to top button