स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए अब तक 1.29 लाख तो पीजी के लिए 43 हजार उम्मीदवारों ने किया रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली। DU Admission 2020: दिल्ली विश्वविद्यालय में नये सेशन के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। इस स्नातक, स्नातकोत्तर, एमफिल और पीएचडी पाठ्यक्रमों के लिए उम्मीदवार डीयू एडमिशन 2020 ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म भर रहे हैं। विश्वविद्यालय के आधिकारिक आकड़ों के मुताबिक स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए 1,29,270 रजिस्ट्रेशन आज सुबह 9.30 बजे तक हो चुके हैं। इसी प्रकार पीजी कोर्सेस के लिए अब तक 43,051 रजिस्ट्रेशन और एमफिल एवं पीएचडी के लिए 5561 रजिस्ट्रेशन किये जा चुके हैं।
हालांकि, दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध करायी गयी आधिकारिक जानकारी ने मुताबिक विभिन्न पाठ्यकमों के लिए ‘पेड अप्लीकेशन’ की संख्या काफी कम है। जहां यूजी कोर्सेस के कुल 38,872 पेड अप्लीकेशन हुए हैं, वहीं, पीजी कोर्सेस के लिए 14,528 एवं एमफिल व पीएचडी के लिए कुल 521 पेड अप्लीकेशन अभी तक विश्वविद्यालय को प्राप्त हो चुके हैं।
20 जून से शुरु हुए डीयू एडमिशन रजिस्ट्रेशन 2020
बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय में विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, एमफिल और पीएचडी पाठ्यक्रमों में शैक्षणिक सत्र 2020-21 हेतु प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत डीयू एडमिशन रजिस्ट्रेशन 2020 की शुरुआत शनिवार 20 जून से आरंभ हो चुकी है। विश्वविद्यालय की ओर जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार डीयू एडमिशन रजिस्ट्रेशन फॉर्म ऑनलाइन 2020 उम्मीदवारों के लिए 4 जुलाई 2020 तक के लिए उपलब्ध रहेंगे।
जो उम्मीदवार दिल्ली विश्वद्यालय के विभिन्न कॉलेजों में इस वर्ष यूजी, पीजी, एमफिल या पीएचडी में दाखिला लेना चाहते हैं, वे विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट, du.ac.in पर उपलब्ध कराये गये सम्बन्धित अप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं।
ऐसे करें डीयू एडमिशन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2020
जो उम्मीदवार दिल्ली विश्वद्यालय के कॉलेजों में विभिन्न स्तर के पाठ्क्रमों में दाखिला लेना चाहते हैं उन्हें विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध कराये गये लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करना होगा। डीयू एडमिशन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए छात्र नीचे दिये गये डॉयरेक्ट लिंक के माध्यम पंजीकरण करा सकते हैं।





