ब्रेकिंग
कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कठिन समय में भी कार्यक्रम में पहुंचने... राजस्थान पंचायत चुनावों में कांग्रेस की बंपर जीत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले और वसुंधरा रा... वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर सेल का बड़ा मेगा ऑपरेशन: जामताड़ा से संचालित हो रहे अंतरराज्यीय साइबर ठग... संभल में शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद के बीच उठा धरणी वराह कूप का मुद्दा, अतिक्रमण मुक्त कर... मुंबई के कुर्ला में पब्लिक गार्डन में कपल पर हमला मामला: जुवेनाइल कोर्ट ने छह नाबालिग आरोपियों को 4 ... मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजायाफ्ता मुस्कान को सता रही बड़ी बेटी की याद, जेल प... चेन्नई में अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन शुरू, नवविवाहित जोड़े को आशीर्व... वृंदावन पहुंचकर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने फिर दोहराया पुराना बयान, बोले- हमारे ठा... लखनऊ के कौशल दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी का बड़ा संबोधन: एक साल और सोना न खरीदने की अपील, बोले- IT... जश्न का शोर बन रहा है जानलेवा: बलिया में डीजे की तेज आवाज के बीच 20 दिन की मासूम की मौत से फिर उठे ग...
देश

देश में कोरोना के रिकॉर्ड 16,922 मामले, 24 घंटे में 13 हजार लोग हुए ठीक

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (Coronavirus in India) के नए मामलों पर रोक नहीं लग पा रही है। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के लगभग 17 हजार नए मामले सामने आए है, हालांकि इस दौरान बिमारी से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान 13 हजार से अधिक लोग पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं। देश में कुल 4.73 लाख कोरोना वायरस के मरीज हैं, जिनमें से 1.86 लाख एक्टिव केस हैं। वहीं, अब तक 14,894 लोगों की मौत हो चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के सर्वाधिक 16,922 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 418 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 4 लाख 73 हजार 105 हो गई है। इसमें से 1,86,514 एक्टिव केस हैं, अब तक 2,71,697 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि अब तक 14,894 लोगों की जान जा चुकी है।

कोरोना वायरस के मामलों में राजानी दिल्ली ने मुंबई को भी पीछे छोड़ दिया है। बीते 24 घंटों के दौरान दिल्ली में वायरस के 3,788 नए मामले सामने आए। इन मामलों के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 70,390 पहुंच गई, जबकि मुंबई में 69,625 संक्रमण के मामले हैं। हालांकि मौतों के मामले में मुंबई ही आगे है। मुंबई  में जहां अब तक 3,962 लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई वहीं दिल्ली में 2,365 लोग दम तोड़ चुके हैं।

आइसीएमआर के मुताबिक देश में अब तक 75 लाख 60 हजार से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है और बीते 24 घंटे के दौरान 2,07,1871 नमूनों की जांच की गई है। आइसीएमआर ने देश में कोविड-19 की जांच के लिए अब तक 1,000 प्रयोगशालाओं को अनुमति दी है। वर्तमान में प्रति दिन तीन लाख नमूनों की जांच हो सकती है। जांच के लिए कुल 1,000 लैब में 730 सरकारी हैं और 270 निजी क्षेत्र की हैं।

Related Articles

Back to top button