ब्रेकिंग
वैशाली में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा नीतीश सेतु के लोकार्पण के तुरंत बाद हंगामा, राजद समर्थकों पर एनड... कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कठिन समय में भी कार्यक्रम में पहुंचने... राजस्थान पंचायत चुनावों में कांग्रेस की बंपर जीत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले और वसुंधरा रा... वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर सेल का बड़ा मेगा ऑपरेशन: जामताड़ा से संचालित हो रहे अंतरराज्यीय साइबर ठग... संभल में शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद के बीच उठा धरणी वराह कूप का मुद्दा, अतिक्रमण मुक्त कर... मुंबई के कुर्ला में पब्लिक गार्डन में कपल पर हमला मामला: जुवेनाइल कोर्ट ने छह नाबालिग आरोपियों को 4 ... मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजायाफ्ता मुस्कान को सता रही बड़ी बेटी की याद, जेल प... चेन्नई में अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन शुरू, नवविवाहित जोड़े को आशीर्व... वृंदावन पहुंचकर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने फिर दोहराया पुराना बयान, बोले- हमारे ठा... लखनऊ के कौशल दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी का बड़ा संबोधन: एक साल और सोना न खरीदने की अपील, बोले- IT...
देश

मिजोरम ने असम से नाकेबंदी हटाने के लिए केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की

आइजोल। असम के साथ सीमा विवाद मामले पर मिजोरम ने केंद्र से हस्तक्षेप करने की मांग की है। केंद्र से अनुरोध करते हुए मिजोरम सरकार ने बुधवार को कहा कि असम के उपद्रवियों ने रेलवे ट्रैक हटा दिए हैं और राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 306 को बंद कर दिया है, जिससे राज्य में परिवहन बाधित हो गया है। अपने संदेश में असम सरकार के गृह सचिव पु लालनुनमाविया चुआंगो ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि मिजोरम में माल और यात्रियों की आवाजाही फिर से शुरू करने के लिए नाकाबंदी को तत्काल हटाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि असम के अज्ञात बदमाशों ने असम के हैलाकांडी जिले के मोहम्मदपुर रेलवे स्टेशन और रामनाथपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक को हटा दिया है। इसके साथ मिजोरम में बैराबी रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाली एकमात्र रेलवे लाइन को बंद कर दिया गया है। असम की ओर के लोगों द्वारा बराक घाटी के काबुगंज में NH-306 के खंड को भी बंद कर दिया गया है

उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य एजेंसी या संस्था या आम जनता को राष्ट्रीय राजमार्गों और रेलवे लाइनों को बंद करने और सामानों की आवाजाही को प्रतिबंधित करने का कोई अधिकार नहीं है।

इसके साथ ही मिजोरम के गृह सचिव ने केंद्र से अनुरोध करते हुए कहा कि वह इस मामले में हस्तक्षेप कर सकती है। केंद्र असम सरकार को नाकाबंदी को तत्काल हटाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दे सकती है, ताकि राष्ट्रीय राजमार्ग और रेलवे लाइन के साथ माल और यात्रियों की आवाजाही फिर से शुरू हो सके।

Related Articles

Back to top button