ब्रेकिंग
All India Weather Forecast: उत्तर-पश्चिम से लेकर पूर्वोत्तर भारत तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जानें... Indore News Update: आज इंदौर आ रहे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, स्वामित्व योजना कार्यक्रम में... Rahul Gandhi Indore Visit: 19 सितंबर को इंदौर आ रहे राहुल गांधी; 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में हों... MP Cabinet Decision: डॉ. मोहन यादव का बड़ा फैसला! जल निगम बना 'जल एवं स्वच्छता निगम', ₹57 करोड़ का ब... Bhopal Airport Winter Schedule: भोपाल से शारजाह के लिए पहली इंटरनेशनल फ्लाइट जल्द! विंटर शेड्यूल में... Gwalior Crime News: KRH में शर्मनाक वारदात! जुड़वा बेटियों के जन्म से गुस्साए पति ने प्रसूता पत्नी प... Ratlam Murder Case: जमीन का हिस्सा न देना पड़े इसलिए देवर-ससुर ने ली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की जान; रत... Bhopal News: ओवैसी के कार्यक्रम के बाद भोपाल में बढ़ा सियासी पारा, टी. राजा सिंह की सभा के लिए मांगी... Raipur Election Commissioners Meet: नवा रायपुर अटल नगर में 11 साल बाद राष्ट्रीय सम्मेलन, डिजिटल तकनी... Kawardha Sugarcane Farmers Update: शक्कर कारखाना में सरदार पटेल की प्रतिमा का भूमिपूजन, किसानों को र...
देश

दिल्ली-यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्ली। देश के ज्यादातर राज्यों में बीते कई दिनों से तेज बारिश हो रही है। पहाड़ी राज्यों से लेकर मैदानी इलाकों तक नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। इस कारण कई राज्य बाढ़ प्रभावित हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए उत्‍तर भारत के कई राज्‍यों में बारिश अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, जम्‍मू कश्‍मीर, दिल्‍ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड और उत्तर प्रदेश समेत अधिकांश राज्‍यों में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार जम्‍मू कश्‍मीर, हरियाणा, पंजाब, उत्‍तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्‍तर प्रदेश में 30 जुलाई तक भारी बारिश होगी। इसके बाद बारिश में कमी आएगीष आईएमडी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड में गुरुवार को भारी बारिश हो सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार के लिए आरेंज जबकि शुक्रवार और शनिवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया हुआ है । मौसम विभाग ने मानसून के कारण एक अगस्त तक हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। दिल्ली में मानसून के कारण एक हफ्ते तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में मानसून की बारिश आफत बन सकती है। अगले दो दिन प्रदेश में भारी बारिश के आसार हैं। इस दौरान उत्तरकाशी, चमोली और नैनीताल में कहीं-कहीं गरज के साथ बौछार पड़ सकती हैं। कुमाऊं में भारी से अत्यंत भारी बारिश हो सकती है।

यूपी

अगले 24 घंटों के दौरान उत्‍तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। बारिश का यह सिलसिला आगामी 31 जुलाई तक बरकरार रहने का अनुमान है।

कई अन्य राज्यों में बिगड़ेगा मौसम

ओडिशा, पश्चिम बंगाल के गंगा क्षेत्र, झारखंड, बिहार, मध्‍य प्रदेश और छत्‍तीसगढ़ में भी 31 जुलाई तक बारिश होने का अनुमान है। पूर्वी राजस्‍थान और पश्चिमी मध्‍य प्रदेश में 30 जुलाई से तेज बारिश शुरू होगी। वहीं कोंकण व गोवा और मध्‍य महाराष्‍ट्र के पश्चिमी घाट क्षेत्रों में भी 1 अगस्‍त तक भारी बारिश होगी।

ओडिशा में अलर्ट !

आईएमडी ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण अगले तीन दिनों में ओडिशा में भारी बारिश होने का अनुमान जताया हैष उत्तरी बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि अगले 24 घंटों में इसके अच्छी तरह से जगह बनाने और बाद के 48 घंटों के दौरान धीरे-धीरे पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। शुक्रवार तक पूरे ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ-साथ हल्की से मध्यम वर्षा गतिविधि का अनुमान लगाया है. मौसम कार्यालय ने कहा कि मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे 30 जुलाई तक गहरे समुद्र में, ओडिशा तट के किनारे और बाहर न जाएं।

Related Articles

Back to top button