ब्रेकिंग
Hisar Hospital Negligence: मॉर्च्युरी में चूहों ने कुतरा महिला का शव; अस्पताल प्रशासन पर परिजनों का ... Jabalpur Transport News: जबलपुर में ट्रक भाड़ा 25% महंगा; बढ़ती लागत के कारण ट्रांसपोर्ट संघ का बड़ा फ... Khajrana Ganesh Temple: खजराना गणेश मंदिर का नि:शुल्क अन्नक्षेत्र; 40 वर्षों से हर दिन हजारों भक्तों... Jabalpur Crime News: भाजपा महिला नेता संगीता रजक की गोली लगने से मौत; घर के बाहर विवाद के दौरान हुआ ... MP Rajya Sabha Election 2026: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज; भाजपा की तीसरी सीट प... Jabalpur News: बरगी बांध में डूबा 46 वर्षीय व्यक्ति; पत्नी और बेटों के सामने हुई मौत, परिवार में कोह... MP Investment: 'अवसरों की धरती है मध्य प्रदेश'; सीएम मोहन यादव ने निवेशकों को दिया साझेदारी का खुला ... Shivpuri News: प्रीति ग्लोबल यूनिवर्सिटी में डी-फार्मा छात्र की संदिग्ध मौत; छत पर फंदे से लटका मिला... Dhar Bhojshala News: भोजशाला में मां सरस्वती की धातु प्रतिमा ले जाने का वीडियो वायरल; एएसआई अधीक्षक ... Indore Crime News: ब्यूटी फ्रेंचाइजी के नाम पर 1.20 करोड़ की ठगी; दिल्ली की कंपनी के दो डायरेक्टर गिर...
विदेश

इमरान खान ने तालिबानियों को बताया ‘आम नागरिक’, अफगानिस्‍तान के हालात के लिए अमेरिका को ठहराया दोषी

इस्लामाबाद। पाकिस्‍तान को अफगानिस्‍तान में आतंक फैला रहे तालिबानी सामान्‍य नागरिक लगते हैं। प्रधानमंत्री इमरान खान का कहना है कि अफगानिस्‍तान में अशांति फैलाने के लिए अमेरिका जिम्‍मेदार है। उन्‍होंने कहा कि अफगानिस्‍तान में शांति लाने के लिए राजनीतिक समझौतों की जरूतर है, युद्ध की नहीं। बता दें कि जब से अमेरिकी सेना अफगानिस्‍तान से रवाना हुई है, तब से तालिबानी लड़ाकों का हौसला काफी बढ़ गया है। अब लगभग हर दिन अफगानिस्‍तान सुरक्षाबलों और तालिबानी लड़ाकों के लिए झड़प हो रही है, जिसमें काफी लोग मारे जा रहे हैं।

इमरान खान ने एक टीवी इंटरव्‍यू के दौरान कहा कि अमेरिका ने सब कुछ खराब कर दिया है। इसका खामियाजा अब अफगानिस्तान को भुगतना पड़ रहा है। अफगानिस्तान की मौजूदा समस्या का हल युद्ध नहीं, बल्कि राजनीतिक समझौते से संभव हो सकता है। इमरान ने इस दौरान तालिबानियों को सामान्य नागरिक भी करार दिया।

इमरान खान ने आतंकवादियों को पनाह देने के सवाल पर कहा कि पाकिस्तान में लाखों अफगानी रिफ्यूजी कैंप में रहते हैं। अगर गृह युद्ध ऐसे ही चलता रहा, तो अफगानिस्तान से और रिफ्यूजी आएंगे। इनका बोझ उठा पाना मुल्क के लिए संभव नहीं होगा। इमरान ने एक तरह से धमकी देते हुए कहा कि तालिबानी पश्तूनी हैं और अगर अफगान में हालात सामान्य नहीं हुए, तो हमारी तरफ के पश्तून भी इसमें शामिल हो जाएंगे। तालिबानी आतंकी नहीं हैं, वो सामान्य नागरिक हैं।

बता दें कि संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा काउंसिल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्‍तान समर्थित आतंकी संगठन के 6000 लड़ाके तालिबान की ओर से अफगानिस्‍तान में लड़ रहे हैं। इससे अफगानिस्‍तान के हालात और खराब हो रहे हैं। हालांकि, इमरान इससे इनकार करते हैं।

Related Articles

Back to top button