ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
देश

कांग्रेस पर अमित शाह का बड़ा हमला, CWC में चिल्‍लाकर दबा दी गई वरिष्‍ठ नेताओं की आवाज

नई दिल्‍ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर जोरदार हमला किया है। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में नेताओं को बोलने की आजादी नहीं हैं, इसलिए उनका पार्टी में सांस लेना मुश्किल हो रहा है। शाह ने कांग्रेस द्वारा अपने प्रवक्ता को ‘बिना सोचे समझे बर्खास्त करने’ के मुद्दा उठाते हुए कहा कि विपक्षी दल के नेता ‘घुटन’ महसूस कर रहे हैं। भाजपा नेता ने अपनी बात की पुष्टि करने के लिए हालिया कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक का उल्लेख किया, जिसमें वरिष्ठ सदस्यों और छोटे सदस्यों ने कुछ मुद्दे उठाए, लेकिन उन्‍हें शांत करा दिया गया।

अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस में छोटे सदस्‍यों को तो छोड़ों वरिष्‍ठ नेताओं की बात भी नहीं सुनी जा रही है। इसके साथ ही उन्‍होंने ट्वीट में एक अंग्रेजी अखबर की खबर का लिंक शेयर किया जिसका शीर्षक है- कांग्रेस ने आलोचनात्मक लेख के बाद संजय झा को पार्टी प्रवक्ता पद से हटा दिया।

अमित शाह ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी का जिक्र करते हुए कहा, ‘हाल ही में हुई सीडब्ल्यूसी की बैठक में सदस्यों ने कुछ मुद्दों को उठाया, लेकिन चिल्लाकर उनकी आवाज को दबा दिया गया। पार्टी के एक प्रवक्ता को बिना सोचे समझे बर्खास्त कर दिया गया। दुखद सच्चाई यह है कि कांग्रेस में नेता घुटन महसूस कर रहे हैं।’ वहीं आपातकाल का जिक्र करते हुए उन्‍होंने कहा कि लाखों लोगों के प्रयासों के कारण आपातकाल हटा लिया गया था। भारत में लोकतंत्र बहाल हो गया था, लेकिन कांग्रेस में लोकतंत्र बहाल नहीं हो पाया। एक परिवार के हित पार्टी के हितों और राष्ट्रीय हितों पर हावी थे।

वहीं, एक अन्‍य ट्वीट में अमित शाह ने लिखा- भारत के मुख्‍य विपक्षी दलों में से एक के रूप में कांग्रेस को खुद से पूछने की जरूरत है:

आपातकाल जैसी विचारधारा अभी भी क्यों पार्टी में है?

ऐसे नेता जो एक वंश के नहीं हैं, बोलने में असमर्थ क्यों हैं?

कांग्रेस में नेता क्यों निराश हो रहे हैं?

इसके अलावा, लोगों के साथ उनका संबंध बहुत कम क्‍या हो गया है।

उल्‍लेखनीय है कि कि 25 जून 1975 से लगभग 21 महीने के लिए देश में आपातकाल लगाया गया था। तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के कहने पर भारतीय संविधान की धारा 352 के अधीन आपातकाल की घोषणा की थी।

Related Articles

Back to top button