12 अगस्त तक नहीं चलेंगी ट्रेनें, रेलवे ने रोकी टिकट बुकिंग

नई दिल्लीः कोरोना वायरस का कहर देश में लगातार बढ़ता जा रहा है। कोविड-19 के गुरुवार को अबतक के सबसे ज्यादा 17000 हजार मामले सामने आए हैं। इस बीच रेलवे ने बड़ा ऐलान किया है। रेलवे ने कहा है कि सभी नियमित मेल/ एक्सप्रेस, यात्री और उपनगरीय सेवाएं 12 अगस्त तक रद्द कर दी गईं। 230 स्पेशल, रेलवे के आवश्यक कर्मचारियों के लिए ट्रेनें ही सेवा में रहेंगीं। वहीं, 1 जुलाई से 12 अगस्त तक सभी रेल टिकट बुकिंग पर रोक लगा दी है।

बता दें कि देश में कोरोना वायरस महामारी के चलते 24 मार्च को लॉकडाउन लगाया गया था,जिसके बाद रेलवे ने सभी ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया। ऐसा पहली बार हुआ कि देश में इतने दिनों तक रेल सेवा बंद रही हो। हालांकि रेलवे ने प्रवासी मजदूरों के पलायन को देखते हुए श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया था, जिसके बाद अब तक करीब 5 हजार ट्रेनों श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन हुआ, जिससे लगभग 60 लाख लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया। इसके अलावा रेलवे ने पिछले महीने 200 स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन किया था।






