ब्रेकिंग
Make in India Security Breach: स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस के साथ खिलवाड़; सप्लायर कंपनी पर HAL की सख्... Surat Police Bravery: सूरत पुलिस ने दिखाई दरियादिली; जहर खाने वाले युवक को 7वीं मंजिल से सुरक्षित बच... Mamata Banerjee FIR: ममता बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें; भड़काऊ बयान के मामले में कोलकाता में दर्ज हुई FIR Bikram Majithia vs Sanjay Singh: सुप्रीम कोर्ट से मजीठिया को झटका; मानहानि मामले में अतिरिक्त गवाह ब... Jammu-Kashmir Border Alert: घुसपैठ की साजिश! कठुआ सेक्टर में जैश आतंकियों की सक्रियता, हाई अलर्ट पर ... Supreme Court on Officer Dispute: रोहिणी सिंदूरी और डी रूपा मौदगिल विवाद; SC ने जस्टिस कुरियन जोसेफ ... PM Modi 12 Years: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों का कार्यकाल 'जनकल्याण और सुशासन' का प्रतीक ... Uttarakhand Accident News: पिथौरागढ़ की दारमा घाटी में कार पर गिरी चट्टान, 2 पर्यटकों की मौत; 3 गंभी... Kainchi Dham Mela: कैंची धाम स्थापना दिवस पर उमड़ेगी लाखों की भीड़, भारी वाहनों पर रोक और ट्रैफिक एडवा... Bihar Politics: बीजेपी ने उपेंद्र कुशवाहा को दिया बड़ा झटका? विधान परिषद में जगह नहीं मिलने से बढ़ी सि...
विदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी जो बिडेन ने दिया भारत विरोधी बयान, जानें क्‍या कहा

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रत्याशी जो बिडेन ने कश्मीर, नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) को लेकर भारत विरोधी बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि कश्मीरियों को उनके अधिकार दिलाने के लिए भारत को जरूरी कदम उठाने चाहिए। साथ ही उन्होंने सीएए और असम में लागू एनआरसी पर भी निराशा जताई।

नवंबर में होने वाले हैं चुनाव

बिडेन की कैंपेन वेबसाइट पर ‘मुस्लिम अमेरिकी समुदाय के लिए एजेंडा’ शीर्षक से पोस्ट किए गए पॉलिसी पेपर में कहा गया है कि सीएए और एनआरसी जैसे कदम भारतीय लोकतंत्र की बहुसंस्कृतिवाद और धर्मनिरपेक्षता की सतत परंपरा के खिलाफ हैं। अमेरिका में नवंबर महीने में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं।

जागा मुस्लिम प्रेम

पॉलिसी पेपर में कहा गया है कि जो बिडेन मुस्लिम देशों और मुस्लिम आबादी वाले देशों में हो रहे घटनाक्रमों को लेकर मुस्लिम-अमेरिकियों के दर्द को समझते हैं। इस दस्तावेज में चीन के उइगर मुसलमानों को डिटेंशन कैंप में रखे जाने के साथ कश्मीर और असम का भी जिक्र है। इसके अलावा, म्यांमार में रोहिंग्या मुस्लिम अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रहे भेदभाव और उत्पीड़न के बारे में भी चर्चा की गई है।

हिंदू-अमेरिकियों ने किया विरोध

हिंदू-अमेरिकियों के एक समूह ने बिडेन के कैंपेन में भारत के खिलाफ इस्तेमाल हुई भाषा को लेकर विरोध जताया और इस पर दोबारा विचार करने के लिए कहा है। समूह ने हिंदू-अमेरिकियों के लिए भी इसी तरह का पॉलिसी पेपर लाने की मांग की है। हालांकि, इस पर बिडेन की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।

भारत जता चुका है विरोध

भारत सरकार सीएए और कश्मीर को आंतरिक मामला करार देते हुए बाहरी संगठनों और दूसरे देशों के हस्तपेक्ष को खारिज कर चुकी है। सरकार का कहना है कि नागरिकता कानून का उद्देश्य पड़ोसी देशों के प्रताडि़त अल्पसंख्यकों को सुरक्षा करना है।

Related Articles

Back to top button