ब्रेकिंग
Operation Sindoor Heroes: नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट पर दर्ज हुआ ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों का नाम Amit Shah on Drugs: नार्को-आतंकवाद पर बड़ा प्रहार; 6,000 करोड़ की ड्रग्स नष्ट करने का लक्ष्य, NCB के न... Arvind Kejriwal in Ayodhya: राम मंदिर दर्शन के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान; कहा- 'चंदा चोरी करने वालों ... Rahul Gandhi as LoP: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी के दो साल पूरे; सोशल मीडिया पर... ⚖️ केतन अग्रवाल हत्याकांड: सीएम फडणवीस का सख्त रुख, उज्ज्वल निकम होंगे विशेष सरकारी वकील, फास्ट ट्रै... West Champaran News: रामगढ़वा में शादी के दौरान बड़ा हादसा; दूल्हे की अचानक मौत से पसरा सन्नाटा, बिना... Allahabad High Court News: ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के मामले में हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी; स... Jaisalmer News: जैसलमेर में मानवता शर्मसार; महिला को पैरों में बेड़ियां बांधकर रखा गया, DLSA ने किया ... Jaipur Crime News: जयपुर में कलयुगी बेटे का कारनामा; बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटा, CCTV वीडियो हुआ... Delhi Crime News: कश्मीरी गेट ISBT पर सक्रिय था शातिर लुटेरा; नशीली फ्रूटी पिलाकर करता था लूट, गिरफ्...
देश

पेट्रोल, डीजल के दाम में लगातार 21वें दिन बढ़ोत्तरी, जानें आपके शहर में क्या हो गए हैं दाम

नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार को लगातार 21वें दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी की है। पेट्रोल के दाम में 25 पैसे प्रति लीटर जबकि डीजल के मूल्य में 21 पैसे लीटर की वृद्धि की गई है। राष्ट्रीय राजधानी में डीजल का मूल्य पेट्रोल की कीमत की तुलना में अधिक बना हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल 80.38 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। वहीं, डीजल के लिए 80.40 रुपये प्रति लीटर की दर से भुगतान करना होगा। अलग-अलग राज्यों में वैट की दर अलग-अलग होने की वजह से पेट्रोल और डीजल के दाम में अंतर देखने को मिलता है।

उल्लेखनीय है कि कोविड-19 महामारी की वजह से लागू लॉकडाउन के समय तेल विपणन कंपनियों ने लगातार 82 दिन तक पेट्रोल और डीजल के दाम में किसी तरह की फेरबदल नहीं की थी। इन कंपनियों ने सात जून से कीमतों में बदलाव दोबारा शुरू किया था।

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 87.14 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई। इसी तरह शहर में डीजल की कीमत 78.71 रुपये पर पहुंच गई। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पेट्रोल की कीमत शनिवार को 82.05 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गई। शहर में डीजल का दाम 75.52 रुपये प्रति लीटर हो गया है। चेन्नई में पेट्रोल 83.59 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। शहर में एक लीटर डीजल खरीदने के लिए आपको 77.61 रुपये खर्च करने होंगे।

दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल की कीमत 81.04 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। डीजल का दाम 72.48 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया है। गुड़गांव में पेट्रोल की कीमत 78.59 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गई है। शहर में एक लीटर डीजल का भाव 72.66 रुपये पर है। गाजियाबाद में पेट्रोल की कीमत 80.91 रुपये प्रति लीटर पर है। वहीं, डीजल का भाव 72.32 रुपये पर है।

Related Articles

Back to top button