ब्रेकिंग
Aman Arora on Ram Mandir Donation: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर गरमाई सियासत, आप नेता अमन अर... Farooq Abdullah on Article 370: फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, सुप्रीम कोर्ट का फैसला गैर-कानूनी— जम्... AISA Leader Neha Bora Delhi High Court: छात्र नेता नेहा बोरा ने दिल्ली हाई कोर्ट में दी पुलिस नोटिस ... Alwar Love Story Murder: अलवर में लिव-इन में रह रही 5 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्य... Darjeeling Black Deer Sighting: पश्चिम बंगाल के डाउ हिल जंगलों में दिखा दुर्लभ काला हिरण, पर्यटकों औ... Noida EWS LIG Flats: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में सस्ते घर पाने का मौका, बिल्डरों को रखन... Bagaha Kidnapping Case: बिहार के बगहा में 9 साल के बच्चे का अपहरण और 20 लाख की फिरौती मांगने वाले 4 ... IGI Airport Gold Smuggling: दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4.03 करोड़ का सोना जब्त Tiger Shroff Car Firing: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राजस्थान के कोटा... Manipur Violence News: इंफाल में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने रखा शव, भीड़ को हटाने के लिए प...
टेक्नोलॉजी

नासा ने दस साल तक रखी सूर्य पर पैनी नजर, वीडियो शेयर करते हुए कहा; बहुत बदल गया है ये सूरज

नई दिल्ली। नासा ने सूरज का एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसका टाइटल है A Decade of Sun। नासा द्वारा जारी किए गए इस वीडियो में सूर्य का पिछले दस सालों तक अध्ययन किया गया है। इस वीडियो में  2 जून 2010 से 1 जून 2020 तक अध्ययन किया गया है। इन दस सालों के दौरान सूर्य में हुए बदलावों को नासा ने बहुत ही करीब से बताया है।

नास द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर कई हैरान कर देने वाली जानकारियां हैं। नासा ने कहा कि सोलर ऑब्जर्वेटरी ने 10 साल तक सूर्य पर नजर रखा गया, साथ ही साथ उसने सूर्य की 45 करोड़ हाइ-रिज़ॉल्यूशन वाली तस्वीरें ली हैं और दो करोड़ गीगाबाइट डेटा भी इकट्ठा किया है।

दस साल बाद सूर्य का चुंबकीय क्षेत्र पूरी तरह से बदल जाता है

नासा ने एक बयान में टाइम-लैप्स वीडियो जारी करते हुए कहा कि टाइम-लैप्स फुटेज में सूर्य के 10 साल के सौर चक्र के दौरान होने वाली गतिविधि में वृद्धि और गिरावट को दिखाया गया है। नासा ने कहा कि यह सूरज बहुत बदल गया है। इस गतिविधि से वैज्ञानिकों को हमारे सबसे करीबी तारे के कामकाज के बारे में और अधिक समझने में मदद मिली है। साथ ही यह सौर मंडल को कैसे प्रभावित करता है, यह बात भी सामने आई है। नासा के अनुसार, सूर्य का चुंबकीय क्षेत्र एक चक्र से गुजरता है। जिसे सौर चक्र कहा जाता है। हर 10 साल बाद सूर्य का चुंबकीय क्षेत्र पूरी तरह से बदल जाता है।

यह 10 साल का टाइम लैप्स वीडियो 17.1 नैनोमीटर के तरंग दैर्ध्य पर ली गई हैं। एक अति पराबैंगनी तरंगदैर्ध्य से ली गई ये तस्वीरें सूर्य की सबसे बाहरी वायुमंडलीय परत को दर्शाता है।

नासा द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में 10 साल को एक घंटे एक मिनट के जरिए दिखाया गया है। वीडियो में हर एक सेकंड एक दिन को दिखाता है। नासा ने इस वीडियो को बुधवार को अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। इस वीडियो को अब तक 6 लाख बार से ज्यादा देखा जा चुका है और  सूर्य के इस वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button