ब्रेकिंग
International Yoga Day 2026 Kolkata: हुगली नदी में 500+ बोट्स पर एक साथ योग; पीएम मोदी करेंगे कोलकात... Abhishek Banerjee vs NCPI: टीएमसी सांसदों के विलय को अभिषेक बनर्जी ने दी लोकसभा स्पीकर के सामने चुनौ... Shiv Sena Foundation Day: शिवसेना की 60वीं वर्षगांठ; दो गुटों में बंटी पार्टी, उद्धव और शिंदे का अलग... Chronic Kidney Disease and Diabetes: डायबिटीज और हाई बीपी कैसे बढ़ाते हैं किडनी फेलियर का खतरा? जानें... Rahul Gandhi Politics Analysis: राहुल गांधी का मिशन 2029; मोदी के करिश्मे और गठबंधन की राजनीति के बी... Uttarakhand Corruption News: भ्रष्टाचार के खिलाफ CM धामी की बड़ी कार्रवाई; हरिद्वार के पूर्व अधिकारिय... Deoria Medical Negligence: मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही; टूटे दाहिने हाथ की जगह बाएं हाथ में चढ़ाया प... Varanasi Elevated Corridor: वाराणसी में 25 हजार करोड़ से बनेगा वरुणा और गंगा एलिवेटेड रोड; जाम से मि... Andhra Pradesh Crime News: पारिवारिक विवाद में पिता का खौफनाक कदम; तीन बेटियों की हत्या के बाद खुद द... Telangana Hospital Negligence: महिला की अस्थियों में मिली कैंची; सरकारी अस्पताल की लापरवाही से मां-ब...
विदेश

PM मोदी का चीन को करारा जवाब- भारत, दोस्ती निभाना जानता है तो आंख में आंख डालकर जवाब देना भी

जेनेवा। विश्व में कोरोना वायरस (COVID-19) के अब एक करोड़ से ज्यादा मामले हो गए हैं। समाचार एजेंसी रायटर्स के अनुसार रविवार को दुनियाभर अब तक सामने आए कोरोना के मामलों की संख्या एक करोड़ से ज्यादा हो गई। पिछले सात महीने में इससे लगभग पांच लाख लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार अभी तक दुनियाभर में 96 लाख 50 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। समाचार एजेंसी रायटर्स ने डब्लूएचओ के हवाले से जानकारी दी है कि यह आंकड़ा सालाना दर्ज की जाने वाली गंभीर इन्फ्लूएंजा बीमारियों की संख्या से लगभग दोगुना है।

बता दें कि कोरोना से व्यापक रूप से प्रभावित देश लॉकडाउन में ढील दे रहे हैं। ऐसे में संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। यही नहीं कई ऐसे देशों में मामले बढ़ने शुरू हो गए हैं, जहां संक्रमण पर काबू पा लिया गया था। इसके कारण कई जगहों पर आंशिक रूप से लॉकडाउन लगाना पड़ा है। समाचार एजेंसी रायटर्स के अनुसार दुनियाभर में उत्तरी अमेरिका, लैटिन अमेरिका और यूरोप में लगभग 75 फीसद, जबकि एशिया और मध्य पूर्व में क्रमश: लगभग 11% और 9% मामले सामने आए हैं।

बीमारी से अब तक 497,000 से अधिक मौतें

समाचार एजेंसी रायटर्स के अनुसार बीमारी से अब तक 497,000 से अधिक मौतें हो चुकी हैं, जो लगभग सालाना इन्फ्लूएंजा से होने वाली मौतों की संख्या के बराबर है। पिछले साल दिसंबर में चीन के वुहान में  कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था। इसके बाद यूरोप, अमेरिका और उसके बाद रूस में संक्रमण के मामलों में तेजी देखने को मिली। महामारी अब एक नए चरण में प्रवेश कर चुकी है। भारत और ब्राजील में एक दिन में 10,000 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। ब्राजील में 19 जून को रिकॉर्ड 54,700 नए मामले सामने आए। कुछ शोधकर्ताओं ने कहा कि लैटिन अमेरिका में मरने वालों की संख्या अक्टूबर तक 3,80,000 से अधिक हो सकती है।

Related Articles

Back to top button