ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
देश

दुनियाभर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 5 लाख के पार

दुनियाभर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 5 लाख के पार पहुंच गई है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक, नवीनतम मौत का आंकड़ा 506,079 से अधिक है क्योंकि दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। विश्व में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 10,331,7196 है, इनमें 5,608,115 लोग रिकवर हो चुके हैं।
PunjabKesari
JHU के मुताबिक, संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं।  जहां अब तक 128,565 हो चुकी हैं, जोकि विश्व के आंकडों का एक चौथाई है। दुनिया भर में 10.1 मिलियन से अधिक लोग इस बीमारी से संक्रमित हैं। पिछले कुछ दिनों में अमेरिका में कोविड -19 संकट गहरा गया है, जहां केवल चार राज्य- डेलावेयर, न्यू हैम्पशायर, कनेक्टिकट और रोड आइलैंड में हाल के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है।

पिछले सप्ताह 36 अमेरिकी राज्यों में कोरोना मामलों में वृद्धि दर्ज की गई थी। फ्लोरिडा में  अधिकारियों ने शनिवार को 9,585 नए मामले दर्ज किए, जोकि अब तक के सबसे अधिक मामले थे। रविवार को राज्य ने एक और 8,530 नए मामले दर्ज किए और सोमवार को दिन का कुल 5,266 था। कई अमेरिकी राज्यों में फिर से लॉकडाउन शुरू होने के बाद  कम से कम एक दर्जन ने प्रतिबंध लगा दिए गए हैं और अनलॉक की प्रक्रिया को रोक दिया गया है।

वहीं, भारत में पिछले छह दिनों में 100,000 से अधिक नए कोविड-19 संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं क्योंकि देश भर में मामले बढ़ रहे हैं। दिल्ली के हालात पर डर बढ़ रहा है, जहां अस्पताल मरीजों के लिए मेडिक्स और बेड की कमी से जूझ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि कुल 548,318 लोग संक्रमित हुए थे, जबकि 16,475 लोगों की मौत हुई थी।

Related Articles

Back to top button