ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
विदेश

लोबसांग सांगेय बोले, चीन के साथ द्विपक्षीय वार्ता में भारत को उठाना चाहिए तिब्बत का मुद्दा

नई दिल्ली। तिब्बत की निर्वासित सरकार के मुखिया लोबसांग सांगेय ने सोमवार को कहा कि चीन के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान भारत को तिब्बत का मुद्दा भी उठाना चाहिए।

सांगेय ने फॉरेन कॉरेसपोंडेंस क्लब की तरफ से आयोजित वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा कि भारत व चीन के बीच तनाव का एक मुद्दा तिब्बत भी है। तिब्बत दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले देश भारत व चीन के बीच बफर जोन का काम करता था, लेकिन चीन द्वारा तिब्बत को हथिया लिए जाने के बाद यह व्यवस्था खत्म हो गई।

सेंट्रल तिब्बत एडमिनिस्ट्रेशन (सीटीए) के प्रेसिडेंट ने कहा कि पंचशील समझौते के रूप में चीन ने विश्वासघात का बीज बोया था। चीन द्वारा तिब्बत पर कब्जा किए जाने के बाद भारत ने बड़ी कीमत चुकाई है। उन्होंने कहा, ‘भारत को कहना चाहिए कि तिब्बत अहम मुद्दा है। उसे तिब्बत मुद्दे को सुलझाने में अहम भूमिका निभानी चाहिए।’

एलएसी में तनाव कम करने को लेकर अब भारत-चीन के बीच हर हफ्ते होगी बात

वहीं, दूसरी ओर पूर्वी लद्दाख के गलवन घाटी में चीन के साथ तनाव बढ़ा हुआ है। दोनों ही देशों ने लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल यानी वास्‍तविक नियंत्रण रेखा के पास सैनिकों की तैनाती कर दी है। अब दोनों देशों के बीच बातचीत से विवाद सुलझाने पर सहमति बनी है। सूत्रों का कहना है कि एलएसी पर तनाव कम करने को लेकर तरीके खोजने के लिए अब भारत और चीन के बीच हर हफ्ते वर्किंग मैकेनिज्म फॉर कंसल्टेशन एंड कोर्डिनेशन (Working Mechanism for Consultation and Coordination, WMCC) स्‍तर की बातचीत होगी। यह बैठक वर्चुअल होगी जिसमें भारतीय पक्ष से विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय और सुरक्षा बलों समेत कई मंत्रालयों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button