ब्रेकिंग
यमुना में मरी मछलियों का वीडियो बनाने वाले दलित युवक की गिरफ्तारी पर आप का तीखा हमला बेतिया में छठ पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से दो युवकों की मौत नोएडा में डिजिटल अरेस्ट का बड़ा मामला, अमेरिका से लौटे वकील से 3.80 करोड़ की ठगी पश्चिम बंगाल के पानीहाटी में आपसी झड़प के दौरान भाजपा कार्यकर्ता की मौत संभव खंडेलवाल मौत मामले में सामने आया नया सीसीटीवी फुटेज, हादसे और साजिश के बीच उलझी गुत्थी बिजनौर पुलिस की बड़ी कामयाबी, शराब ठेकों को निशाना बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किश्तवाड़ में दो SPOs के शव मिलने पर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने उठाए गंभीर सवाल बेंगलुरु में खौफनाक वारदात: 7 महीने का बकाया वेतन मांगना पड़ा भारी, टैंकर ड्राइवर का अपहरण कर जानलेव... उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सपा-कांग्रेस गठबंधन पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान 20 नवंबर को मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी, जानिए इस पावन पर्व पर दान-पुण्य का विशेष महत्व
देश

कांग्रेस नेताओं के बीच विवाद, सोनिया गांधी ने संभाला मोर्चा

नई दिल्लीः 23 जून की वर्किंग कमेटी की बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बीच विवाद खुलकर सामने आने के बाद डैमेज कंट्रोल के लिए सोनिया गांधी ने मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने राज्यसभा में कांग्रेस उपनेता आनंद शर्मा को शांत करने के लिए अपने आवास पर बुलाया। राहुल गांधी के सीधा मोदी पर हमला करने की सोच के बीच मतभेद हो गया था।

पिछले दिनों राहुल ने उन्हें ‘सरैंडर मोदी’ कह दिया था। इस पर आर.पी.एन. सिंह ने सुझाव दिया कि पार्टी को नरेन्द्र मोदी की व्यक्तिगत आलोचना से बचना चाहिए, लेकिन राहुल गांधी के एक और वफादार राजीव सातव ने राहुल का समर्थन किया। वहीं इससे पहले की बैठकों में नेताओं ने मोदी के प्रति सीधे नरम रुख रखने का विचार किया था।

इस दौरान आनंद शर्मा ने कहा कि वह राज्यसभा के एकमात्र सदस्य थे जो सदन के भीतर मोदी पर हमला कर रहे थे। मोदी अपने पर हो रहे कड़वे हमलों से इतने परेशान थे कि उन्होंने सदन में आने से इंकार कर दिया और जब बोलने की बारी आई तो सदन से बाहर चले गए।

शर्मा ने कहा कि सी.डब्ल्यू.सी. में ऐसे नेता हैं, जो पहले पार्टी छोड़ चुके थे और वापस पार्टी में आकर मोदी के खिलाफ मुंह भी नहीं खोल रहे थे। यह सोनिया गांधी को ही उचित लगता है, जिन्होंने उन्हें समर्थन दिया है। इस विषय पर चर्चा के बाद बैठक समाप्त हो गई है, क्योंकि प्रस्ताव पारित किया जा चुका था। इसके बाद सोनिया ने सभी को साथ रखने के लिए पार्टी नेताओं से बात की और उन्हें शांत किया।

Related Articles

Back to top button