ब्रेकिंग
जनरेश्वर मिश्र पार्क, लखनऊ स्थित “जुरासिक पार्क” या डायनासोर पार्क को लेकर गंभीर सवाल ? Hyderabad Fire Tragedy: हैदराबाद फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, बेसमेंट में जिंदा जले 5 लोग, 22 घंटे बाद... अकील अख्तर ने थामा पतंग का साथ! झारखंड में AIMIM का बड़ा दांव, पाकुड़ की राजनीति में मचेगी हलचल मिर्जापुर जिम धर्मांतरण मामला: कोर्ट ने आरोपी इमरान को भेजा जेल, 14 दिन की जुडिशियल रिमांड पर फैसला Singrauli Mine Collapse: सिंगरौली में बड़ा हादसा, मिट्टी की खदान धंसने से 3 लोगों की मौत, 2 की हालत ... MBMC Election Results 2026: मीरा भयंदर में बीजेपी का दबदबा, लेकिन मेयर की कुर्सी के लिए विपक्षी एकजु... Suicide Case: पिता ने टोकना तो नाराज हुआ बेटा, ऑटो के अंदर फंदा लगाकर दी जान; परिजनों का रो-रोकर बुर... Gwalior Crime: ग्वालियर में 'लुटेरी दुल्हन' गैंग का भंडाफोड़, शादी के नाम पर ठगने वाली दुल्हन समेत 7... ईरान: आयतुल्ला खामेनेई का बड़ा फैसला, बेटे मसूद को बनाया सुप्रीम लीडर दफ्तर का प्रमुख; जानें वजह Natural Pest Control: चींटी, कॉकरोच और मच्छरों से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय, नोट करें ये नेचुरल टिप...
देश

मेहर के 3.40 लाख वापस, निकाह के महज 10 घंटे बाद तीन तलाक

देवघर। झारखंड के देवघर में निकाह के महज 10 घंटे बाद तलाक देने का मामला सामने आया है। यहां सारठ के पिंडारी गांव में शगुन में पुराने कपड़े देने पर निकाह के बाद महज 10 घंटे के बाद तलाक हो गया। मुस्लिम समाज में दुल्हन को शगुन में नकाब, लहंगा और सलवार सूट दिए जाते हैं। निकाह शुरू होने के पहले शगुन के कपड़े पुराने दिखे तो विवाद हो गया।

दूल्हा पक्ष के लोगों ने समझाया कि नए कपड़े घर पर छूट गए हैं, निकाह होने तक मंगा लिए जाएंगे। निकाह हो गया तब तक शगुन के नए कपड़े नहीं आए। इस बात पर दुल्हन पक्ष के लोग नाराज हो गए। सवाल उठा दिया कि जब निकाह में शगुन के पुराने कपड़े पहना रहे हैं तो बाद में अल्लाह ही जाने। देखते ही देखते बात बिगड़ गई और दोनों ओर से नोकझोंक के बीच सभी बरातियों को बंधक बना लिया गया।

बवाल बढ़ा तो जरमुंडी विधायक बादल पत्रलेख और मुखिया अब्दुल मियां आए। पंचायती हुई। दूल्हा पक्ष ने 3.40 लाख रुपये वापस किए। इसके बाद सुलहनामा हुआ। मुस्लिम रीति रिवाज के तहत दूल्हा ने दुल्हन को तलाक दे दिया। बताया गया कि सारठ के पिंडारी गांव के रहने वाले मोहम्मद निशाद ने अपनी बेटी की शादी सोनारायठाढ़ी के महापुर गांव में रहने वाले खुर्शीद मियां के पुत्र आरिफ अख्तर से तय की थी। आरिफ अपने गांव में किराने की दुकान चलाता है।

मंगलवार की रात 10 बजे 150 बाराती पिंडारी आए। बरातियों का शानदार स्वागत किया गया। इसके बाद निकाह की रस्म शुरू हुई। रात 12 बजे दुल्हन के लिए ससुराल से लाए गए शगुन के कपड़े और जेवर की मांग की गई। दूल्हा पक्ष ने जल्दबाजी में शगुन के कपड़े घर पर छोड़ आने की बात कही। दूल्हा पक्ष का कहना था कि घर से शगुन के कपड़े मंगा लिए जाएंगे, निकाह की रस्म जारी रखी जाय। निकाह हो गया। शगुन के कपड़े आए तो दूल्हन पक्ष के लोग उखड़ गए।

उनका कहना था कि नकाब और लहंगा पुराना है, जेवर बहुत हल्के। दुल्हन पक्ष के लोगों ने इसे फरेब बता डाला। कहासुनी होने लगी। तब दूल्हन ने भविष्य में बदसलूकी होने की आशंका जताते हुए ससुराल जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद पिंडारी गांव के लोगों ने सभी बाराती को बंधक बना लिया। फरमान जारी हो गया कि कोई बाराती गांव से बाहर नहीं जाएगा।

जरमुंडी के कांग्रेस विधायक बादल पत्रलेख ने इस बारे में कहा- ऐसी घटनाएं सामाजिक तौर पर कतई सही नहीं है। गलतफहमी में निकाह टूट गया। बात बढ़ गई थी। पंचायती कर सुलझा लिया गया है।

कचुआबाग के मुखिया अब्दुल मियां बोले- शगुन में पुराने कपड़े देने पर तलाक हो गया। दूल्हन पक्ष के जितने रुपए खर्च हुए थे, सब वापस करा दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button