ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
देश

सुरक्षाबलों को मिली सफलता, मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

बारामूलाः जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के बोनियार वन क्षेत्र में शनिवार को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी), राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक संयुक्त दल के बोनियार वन क्षेत्र में गश्त लगाने के दौरान अचानक आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई के साथ मुठभेड़ शुरु हुई, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया।

मुठभेड़ स्थल की ओर अतिरिक्त सुरक्षाबलों को रवाना कर दिया गया है और सुरक्षाबलों ने पूरे वन क्षेत्र में व्यापक स्तर पर अभियान शुरु कर दिया है। गौरतलब है कि इस वन क्षेत्र के जरिये पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से आतंकवादी घुसपैठ करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button