ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
देश

दिल्ली: वसंत विहार में ट्रिपल मर्डर, बुजुर्ग दंपत्ति और नौकरानी की गला रेत कर हत्या

नई दिल्ली: दिल्ली के वसंत विहार इलाके में तीन लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने बुजुर्ग दंपति और एक नौकरानी की गला रेतकर हत्या कर दी। दिल्ली पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच में पुलिस लूटपाट की वजह से हत्या की आशंका जता रही है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

माथुर दंपत्ति वसंत विहार के वसंत अपार्टमेंट में रहते थे। उनके साथ एक नौकरानी भी रहती थी। इन तीनों को रविवार सुबह मृत अवस्था में पाया गया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले दिल्ली के द्वारका इलाके से भी शनिवार को डबल मर्डर की एक वारदात सामने आई जिसमें अज्ञात अपराधियों ने मोहन गार्डन में घर में घुसकर दंपति की चाकू मारकर हत्या कर दी। मोहन गार्डन के एक घर में 51 साल के हरि बल्लभ और उनकी पत्नी शांति सिंह (47) पर चाकू से बेरहमी से वार करके उनको मौत के घाट उतार दिया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button