ब्रेकिंग
Greater Noida Robbery: ग्रेटर नोएडा की पॉश सोसायटी में दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, सुरक्षा पर उठे सवाल Baruipur Case: बारुईपुर हत्याकांड पर सियासी घमासान, ममता बनर्जी के आवास के बाहर केंद्रीय बल तैनात Kanpur Road Accident: बर्रा एलिवेटेड रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रैफिक सिपाही और ट्रक ड्राइवर की मौत Dehradun Crime News: मामूली एक्सीडेंट के बाद युवक का अपहरण, रातभर बंधक बनाकर दिया थर्ड डिग्री टॉर्चर Allahabad High Court on Halala: हलाला के नाम पर नाबालिग से गैंगरेप, कोर्ट बोला- पर्सनल लॉ अपराध से न... Mumbai Mankhurd Building Collapse: मानखुर्द में 3 मंजिला इमारत ढही, 5 बच्चों और महिला की मौत 24 रुपये के लिए 5 साल की कानूनी लड़ाई: खाली बाम मिलने पर उपभोक्ता ने कंपनी को चखाया मजा, मिला 40 हजा... 'भारत की एकता और प्रगति के लिए समर्पित जीवन': पीएम मोदी ने किया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद Maharashtra Weather Updates: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भूस्खलन, रेल यातायात ठप और ठाणे में रेड अलर्ट Ram Mandir Trust Meeting: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, चंपत राय के इस्तीफे और नए महासचिव पर होगा...
देश

जौनपुर: जमीन विवाद में 3 की मौत: कार्य में लापरवाही पर इंसपेक्टर समेत 4 निलंबित

जौनपुर: जिले में कर्तव्य पालन में लापरवाही व शिथिलता बरतने के आरोप में खुटहन थाने के इंसपेक्टर समेत 4 पुलिसवालों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है ।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने आज यहां कहा कि जिले में खुटहन के गांव फिरोजपुर में दो पट्टीदारों के मध्य जमीन विवाद को लेकर रविवार को हुई घटना में 2 सगे भाइयों सहित 3 लोगों की मृत्यु हो गई और 17 लोग घायल हो गए थे। घटनास्थल पर आए वाराणसी के पुलिस महानिरीक्षक विजय सिंह मीणा ने प्रथम द्दष्टया स्थानीय पुलिस की लापरवाही देखी तो उन्होंने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया कि यहां के प्रभारी निरीक्षक, हल्का के दरोगा और कोबरा के 2 सिपाहियों को निलंबित किया जाए ।

पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी निरीक्षक खुटहन जगदीश कुशवाहा, हल्का दरोगा उप निरीक्षक द्वारिका प्रसाद यादव, व कोबरा मोबाइल के 2 आरक्षी त्रिगुण कुमार और दीपक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया । पट्टीदारों के संघर्ष के मामले में 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है । घायलों का इलाज हो रहा है जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है ।

Related Articles

Back to top button