ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
देश

प्रणब मुखर्जी की सेहत में कोई सुधार नहीं, अब कोमा में हैं पूर्व राष्ट्रपति

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सेहत में सोमवार को भी कोई परिवर्तन नहीं दिखा और वह गहरी कोमा अवस्था में वेंटिलेटर पर हैं। नई दिल्ली स्थित सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल की तरफ से आज सुबह पूर्व राष्ट्रपति की सेहत के संबंध में जारी बुलेटिन में कहा गया कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की सेहत में आज सुबह कोई परिवर्तन नजर नहीं आया। वह गहरी कोमा अवस्था में हैं और उनका श्वास संबंधी संक्रमण का उपचार चल रहा है। वह लगातार वेंटिलेटर पर हैं। उनके शरीर के सभी प्रमुख अंग स्थिर हैं।

अस्पताल की तरफ से 20 अगस्त को बताया गया था कि पूर्व राष्ट्रपति के स्वास्थ्य में सुधार के लक्षण हैं किंतु उसके बाद से उनकी सेहत फिर यथावत बनी हुई है। 84 साल के मुखर्जी की तबीयत बिगड़ने के बाद 10 अगस्त को नई दिल्ली स्थित सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका मस्तिष्क में खून का थक्का हटाने के लिये ऑपरेशन किया गया है। पूर्व राष्ट्रपति की कोरोना रिपोर्ट भी पाजिटिव है।

Related Articles

Back to top button