ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
देश

OnePlus Nord से भी सस्ता स्मार्टफोन अगले महीने हो सकता है लॉन्च, 18,000 रुपए से कम होगी कीमत

नई दिल्ली। OnePlus ने पिछले महीने अपना किफायती स्मार्टफोन OnePlus Nord पेश किया था। अब कंपनी इससे भी सस्ता स्मार्टफोन अगले महीने यानी सितंबर में लॉन्च करने की योजना बना रही है। इसका खुलासा ट्वीटर यूजर Boby25846908 ने किया है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक अपने नए स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

ट्वीटर यूजर Boby25846908 के मुताबिक, OnePlus अपना एक और सस्ता स्मार्टफोन बाजार में लेकर आने वाली है, जिसकी कीमत 16,000 से 18,000 रुपए के बीच होगी। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया जा सकता है। फिलहाल, इस अपकमिंग स्मार्टफोन के नाम या फीचर की जानकारी अभी तक नहीं मिली है।

nePlus को हो सकता है फायदा

यदि कंपनी 18,000 रुपए तक की कीमत में स्मार्टफोन बाजार में उतारती है, तो इससे रियलमी, वीवो और शाओमी जैसी टेक कंपनियों कड़ी टक्कर मिलेगी। वहीं, इससे कंपनी को भी बहुत फायदा होगा, क्योंकि वर्तमान में वनप्लस के प्रीमियम फोन की मांग है और बजट सेगमेंट में आने के बाद यह मांग और बढ़ जाएगी।

OnePlus Nord

OnePlus Nord स्मार्टफोन का 6GB रैम + 64GB स्टोरेज, 8GB रैम + 128GB स्टोरेज और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट बाजार में उपलब्ध है। इसके पहले वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपए, दूसरे वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपए और तीसरे वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपए है। फीचर की बात करें तो वनप्लस नॉर्ड 6.44 इंच के AMOLED डिस्प्ले पैनल के साथ आता है। फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है। फोन में डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की कवरिंग दी गई है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट प्रोसेसर पर रन करता है। फोन UFS 2.1 स्टोरेज और 12GB तक RAM सपोर्ट के साथ आता है। फोन में पंच-होल डिस्प्ले पैनल दिया गया है। फोन के बैक में क्वाड रियर कैमरा सेट-अप दिया गया है।

इस फोन में 4,115mAh की बैटरी दी गई है। फोन 30T वार्प चार्जिंग फीचर के साथ आता है। OnePlus Nord Android 10 पर आधारित Oxygen OS पर रन करता है। कैमरे स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसके बैक में 48MP का Sony IMX586 सेंसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 8MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर, 5MP का डेप्थ सेंसर और 2MP का मैक्रो सेसंर दिया गया है। फोन में सेल्फी के लिए ड्यूल पंच-होल कैमरा दिया गया है, जिसका प्राइमरी सेंसर 32MP का दिया गया है। वहीं, फोन में 8MP का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है, जो कि एक अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा है। फोन दो कलर ऑप्शन्स ग्रे ओनेक्स और ब्लू मार्बल में उपलब्ध होगा।

Related Articles

Back to top button