ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
मनोरंजन

ईडी ने सीबीआइ, एनसीबी से साझा किया रिया का ड्रग-कनेक्शन

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत मामले में मनी लांड्रिंग की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिया चक्रवर्ती के कथित ड्रग कनेक्शन से जुड़ा साक्ष्य सीबीआइ और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के साथ साझा किया है। अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी के पास कुछ आंकड़े हैं, जिन्हें सीबीआइ और एनसीबी से साझा किया गया है। हालांकि, उन्होंने साक्ष्य की प्रकृति के बारे में कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया।

रिया के वकील सतीश मानेशिंदे ने इन आरोपों पर कहा कि अभिनेत्री ने अपनी पूरी जिंदगी में कभी ड्रग नहीं लिया है और वह खून की जांच करवाने के लिए तैयार है। प्रवर्तन निदेशालय रिया से दो बार पूछताछ कर चुका है। इस बीच, भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुब्रह्माण्यम स्वामी ने आरोप लगाया है कि सुशांत को मौत से पहले जहर दिया गया था। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अभिनेता के पोस्टमार्टम में जान-बूझकर देरी की गई, ताकि उनके पेट में जहर घुल सके। उन्होंने कहा कि हत्यारों की मानसिकता और उनकी पहुंच का धीरे-धीरे पता चल रहा है।

सुशांत के परिजनों ने उनके फ्लैट में रहने वाले सिद्धार्थ पिठानी के इस दावे को गलत बताया है कि अभिनेता के शरीर को उनके परिवार वालों के कहने पर उतारा गया था। नाम नहीं उजागर करने की शर्त पर परिवार के एक सदस्य ने बताया कि मीडिया में पिठानी के हवाले से जो बात कही जा रही है, वह गलत है। लॉकडाउन के चलते सुशांत का परिवार 14 जून की देर शाम दिल्ली से मुंबई पहुंचा था। उस समय तक उनका शव पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल ले जाया जा चुका था।

Related Articles

Back to top button