ब्रेकिंग
Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो ... West Bengal News: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री; अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक ब... Saharsa Mid Day Meal News: सहरसा में मिड डे मील बना 'जहर'! लगातार दूसरे दिन 80 बच्चे बीमार, बिहार शि... Mumbai Watermelon Case: तरबूज खाकर खत्म हो गया पूरा परिवार! आयशा ने 10वीं में हासिल किए 70% अंक, पर ... NCR Crime News: 30 मुकदमों वाला कुख्यात गैंगस्टर सूरज चिढ़ा गिरफ्तार; दिल्ली-NCR में फैला रखा था जरा... Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू ट्रक ने परिवार को कुचला, पति-पत्नी और 3 म... DMK vs Congress: इंडिया गठबंधन में बड़ी दरार? कनिमोझी ने स्पीकर को लिखा पत्र- 'संसद में कांग्रेस से ... Suvendu Adhikari Agenda: भाषण कम, काम ज्यादा और घोटालों पर कड़ा एक्शन; शुभेंदु अधिकारी ने बताया अपना... Allahabad High Court: सपा सांसद रामजीलाल सुमन को बड़ा झटका; सुरक्षा की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने ...
खेल

Nirav Modi case: PNB को मिली 24 करोड़ रुपये की पहली किस्त, MCA को दी सूचना

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank, PNB) को भगोड़े नीरव मोदी मामले में पहली किस्त प्राप्त हुई है और बैंक ने इस बात से कार्पोरेट मंत्रालय (Ministry of Corporate Affairs, MCA)  को अवगत करा दिया। पहली किस्त के तौर पर बैंक को  24.33 करोड़ रुपये ( USD 3.25 million ) भगोड़े नीरव मोदी मामले में मिला है।  यह जानकारी केंद्र सरकार ने मंगलवार को दी।

MCA ने एक रिलीज में बताया, ‘US Chapter 11 Trustee को संपत्तियों को बेचकर 82.66 करोड़ रुपये ( $ 11.04 million ) मिले हैं, जो पीएनबी समेत कई अन्य क्रेडिटर्स को दिए जाने हैं।’ मंत्रालय ने कहा कि उसने उन चीजों या संपत्तियों से भी पैसों की रिकवरी के लिए कदम उठाए गए हैं, जो कि नीरव मोदी और मेहुल चोकसी द्वारा कंट्रोल किए जाते हैं। पंजाब नेशनल बैंक ने 2018 में MCA को इस बात की जानकारी दी थी कि नीरव मोदी द्वारा प्रमोट की गई तीन कंपनियों- फायरस्टार डायमंड, ए जाफी और फैंटेसी ने चैप्टर 11 दिवालिया संरक्षण के लिए अमेरिका के दक्षिणी जिले न्यूयॉर्क में याचिका दायर की। बैंक ने कॉरपोरेट मंत्रालय से यह भी अनुरोध किया था कि वह देनदार की संपत्ति में अपने दावों के लिए अमेरिका में दिवालियापन की इस कार्यवाही में शामिल हो।

पत्नी अमी पोल के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस

बैंक से धोखाधड़ी मामले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी की पत्नी अमी मोदी के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। इसके लिए प्रवर्तन निदेशालय ने आग्रह किया था। बता दें कि पत्नी अमी मोदी एक अमेरिकी नागरिक हैं।

ब्रिटेन की जेल में बंद है नीरव मोदी

2019 के मार्च में लंदन में गिरफ्तार होने के बाद से नीरव मोदी ब्रिटेन की एक जेल में बंद है। वर्तमान में वह प्रत्यर्पण का सामना कर रहा है। अब इसे मुंबई की एक कोर्ट ने भी भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित कर उसकी संपत्ति जब्त करने का आदेश दे दिया है। प्रवर्तन निदेशालय अब तक करीब 329 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर चुकी है। भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की ब्रिटेन की कोर्ट द्वारा न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई थी। मोदी पर भारत को प्रत्यर्पण किए जाने के मामले की सुनवाई चल रही है। नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक के करीब 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक के फर्जीवाड़ा का आरोप है। इसे लेकर भारत में विभिन्न जांच एजेंसियों ने उनके खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। इस मामले में मोदी के सहयोगी मेहुल चौकसी भी भारत में वांछित हैं।

Related Articles

Back to top button