ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

Vikas Dubey कांड में एक ऑडियो वायरल, जानें- एसओ और एसएसपी के बीच क्या हुई थीं बात

कानपुर। दो जुलाई की रात बिकरू कांड के पीछे तत्कालीन एसएसपी की असफल रणनीति भी जिम्मेदार थी। वारदात के बाद ही तत्कालीन एसएसपी दिनेश कुमार पी और एसओ चौबेपुर विनय के बीच हुई बातचीत के दो अलग-अलग ऑडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने से यह बात सामने आई है। एक दो मिनट 32 सेकंड का है, जबकि दूसरा दो मिनट 42 सेकेंड का है। ऑडियो से साफ है कि विनय ने एसएसपी को बताया था कि विकास दुबे काफी खतरनाक अपराधी है, लेकिन वह हालातों का अंदाजा लगा पाने में नाकाम रहे, जिससे सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों की जान चली गई। बातचीत के तरीके से साफ है कि यह वार्ता घटना के तत्काल बाद की है।

पहले ऑडियो में बातचीत के अंश

  • एसएसपी : गोली चलाने वालों में कितने लोग शामिल थे और किधर से गोलियां आ रही थीं।
  • विनय : 5 से 7 लोग या अधिकतम 10 लोग गोली चला रहे हैं। गोली विकास दुबे के घर से चलाई जा रहीं हैं। आसपास के घरों से भी हो हल्ला हो रहा है। वहां से भी गोलियां चलीं, लेकिन अंधेरे की वजह से कुछ समझ में नहीं आ रहा है।
  • एसएसपी : क्या गांव वालों को पता है कि पुलिस ने छापा मारा है?
  • विनय : हां निश्चित तौर पर उन्हें पता है कि पुलिस है।
  • एसएसपी : अब तक कितने लोग घायल हुए हैं?
  • विनय : चार घायल सिपाहियों को बाहर निकाला गया है।
  • एसएसपी : हमलावरों के पास कौन से हथियार हैं?
  • विनय : 315 बोर की रायफल, पिस्टल के साथ हमलावर बम का भी उपयोग कर रहे हैं।
  • एसएसपी : क्या तुम्हें पता था कि विकास दुबे इतना खतरनाक आदमी है। उसके साथ चार पांच हथियारबंद बदमाश हर समय रहते हैं और वह बम भी चला सकता है।
  • विनय : जी सर, मैं जानता था, मुझे अंदेशा था, इसीलिए मैंने आपको बताया था और फोर्स मांगी थी।
  • एसएसपी : (बीच में विनय की बात काटते हुए) नहीं तुमने मुझे यह नहीं बताया था कि इसके साथ चार-पांच बदमाश हर समय रहते हैं और यह बम भी चला सकता है।
  • विनय : उन लोगों ने गाडिय़ां सड़क पर ही छोड़ दी थीं। गोलियां चली तो सभी तितर-बितर हो गए कौन कहां हैं? किसी को नहीं पता

दूसरे ऑडियो में बातचीत के अंश

  • एसएसपी : क्या स्थिति है? अंदर फंसे सिपाहियों को बाहर निकाल पाए या नहीं, अभी सिपाही फायरिं कर रहे हैं या नहीं।
  • विनय : सर, 15 से 20 मिनट फायरिंग हुई थी। अब फायर नहीं हो रहे हैं और किसी को अभी तक बाहर नहीं निकाला जा सका है। विकास का घर गांव के बीचोंबीच है। पुलिस टीम ने उसको चारों ओर से घेरा था, इसी बीच फायरिंग शुरू हो गई। कितने पुलिसकर्मियों को गोली लगी है कुछ नहीं पता।
  • एसएसपी : जरूर तुम्हारे थाने से पहले ही किसी ने बता दिया होगा कि दबिश पडऩे वाली है। इसके जवाब में विनय कोई उत्तर नहीं दे सका।
  • एसएसपी : अंदर कितने लोग फंसे हुए हैं?
  • विनय : 15 से 16 लोग अभी अंदर हैं। जितनी जल्दी हो सके ज्यादा से ज्यादा फोर्स भेज दें।
  • एसएसपी : वह खुद आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button