ब्रेकिंग
Jabalpur News: पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फिर मिली जान से मारने की धमकी; गोरखपुर थाने में... Supreme Court on Kerala Elephant: केरल के सबसे ऊंचे हाथी 'रमन' की कस्टडी पर SC का बड़ा आदेश; व्यावसा... Faridabad News: खुले में कूड़ा फेंका तो लगेगा 50 हजार का जुर्माना; नगर निगम फरीदाबाद का बड़ा एक्शन Rajasamand News: प्री-वेडिंग फोटोशूट के दौरान बड़ा हादसा; कुंड में डूबने से युवक की मौत, मंगेतर के सा... Vaibhav Sooryavanshi Batting: अफगानिस्तान ए के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का तूफान; 200 की स्ट्राइक रेट से... Welcome to the Jungle Trailer: अक्षय कुमार की फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर खर्च हुए 1.5 करोड़; जानें क्यो... Mahendra Makhijani Arrested: अमेरिका में भारतीय मूल के महेंद्र माखीजानी 955 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी क... Ethanol Blending News: पेट्रोल होगा सस्ता! E22-E30 फ्यूल पर सरकार ने खत्म की एक्साइज ड्यूटी, जानें क... WhatsApp Support Ending: जल्द इन पुराने iPhone और Android फोन पर बंद हो जाएगा WhatsApp; जानें क्या ह... Parama Ekadashi 2026: आज है परमा एकादशी; भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए लगाएं इन खास चीजों का भ...
देश

महरौली हत्याकांड: आरोपी शिक्षक ने बताया, कैसे पत्नी और बच्चों को उतारा था मौत के घाट

नई दिल्ली: दिल्ली के महरौली इलाके में पत्नी व तीन बच्चों की निर्मम तरीके से गला काटकर हत्या करने वाला कैमिस्ट्री शिक्षक उपेंद्र शुक्ला इतना क्रूर हो गया था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह चार हत्याओं को अंजाम देने के बाद करीब छह घंटे तक शवों के साथ बंद कमरे में बैठा रहा। फर्श पर चारों ओर खून बिखरा था। उपेन्द्र के सारे कपड़े खून से सने थे और उसके चेहरे पर भी खून लगा था।

आधी रात को दिया आरोपी ने हत्याओं को अंजाम
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने बताया कि खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में आकर देर रात तक लैपटॉप पर कुछ काम करने लगा। इस दौरान अर्चना अपने तीनों बच्चों को लेकर बिस्तर पर सोने के लिए चली गई। बच्चों और पत्नी के सोने के बाद करीब 1 बजे उसने सोते वक्त पहले पत्नी अर्चना पर हमला किया।  हमले के दौरान वह छटपटाती रही और उपेन्द्र से बचने का प्रयास करती रही। इसी के चलते वह बिस्तर से नीचे गिर गई लेकिन उपेन्द्र ने उसे नहीं छोड़ा। इसके बाद उसने एक-एक कर कलेजे के टुकड़े तीन बच्चों का भी बिस्तर पर ही गला रेत डाला। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने 1 बजे से लेकर 1.30 बजे तक सभी हत्याओं को अंजाम दिया था।

अपनी मौत देख डर गया उपेन्द्र
पुलिस अधिकारी ने बताया कि उपेन्द्र के बाएं हाथ की कलाई पर दो जगह कट के निशान बने हुए हैं। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि उसने पत्थर काटने की मशीन से आत्महत्या करने के लिए दो बार अपने हाथ काटने की कोशिश की लेकिन मशीन चलने के बाद होने वाले दर्द से वह सहम गया और थोड़ा-सा हाथ कटने के चलते निकले खून से वह डर गया जिसके बाद उसने मशीन को साइड में फैंक दिया और फिर दीवार के सहारे बैठ गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button