ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
देश

असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई हुए कोरोना पॉजिटिव, राज्य में अब तक 13 विधायक हो चुके हैं संक्रमित

गुवाहाटी। असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई कोरोना वायरस (COVID-19) से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। कांग्रेसी के वरिष्ठ नेता ने पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों से टेस्ट कराने का आग्रह किया। हालांकि , उनकी पत्नी डॉली गोगोई की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। डॉक्टरों ने 85 वर्षीय राजनेता को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है। जोरहाट जिले के टिटबोर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले गोगोई कोरोना से संक्रमित होने वाले असम के 13 वें विधायक हैं। गगोई के पूर्व कैबिनेट सहयोगी और गोलाघाट के विधायक अजंता नियोग ने मंगलवार को कोरोना से संक्रमित पाए गए थे और उन्हें गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Related Articles

Back to top button