ब्रेकिंग
Make in India Security Breach: स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस के साथ खिलवाड़; सप्लायर कंपनी पर HAL की सख्... Surat Police Bravery: सूरत पुलिस ने दिखाई दरियादिली; जहर खाने वाले युवक को 7वीं मंजिल से सुरक्षित बच... Mamata Banerjee FIR: ममता बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें; भड़काऊ बयान के मामले में कोलकाता में दर्ज हुई FIR Bikram Majithia vs Sanjay Singh: सुप्रीम कोर्ट से मजीठिया को झटका; मानहानि मामले में अतिरिक्त गवाह ब... Jammu-Kashmir Border Alert: घुसपैठ की साजिश! कठुआ सेक्टर में जैश आतंकियों की सक्रियता, हाई अलर्ट पर ... Supreme Court on Officer Dispute: रोहिणी सिंदूरी और डी रूपा मौदगिल विवाद; SC ने जस्टिस कुरियन जोसेफ ... PM Modi 12 Years: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों का कार्यकाल 'जनकल्याण और सुशासन' का प्रतीक ... Uttarakhand Accident News: पिथौरागढ़ की दारमा घाटी में कार पर गिरी चट्टान, 2 पर्यटकों की मौत; 3 गंभी... Kainchi Dham Mela: कैंची धाम स्थापना दिवस पर उमड़ेगी लाखों की भीड़, भारी वाहनों पर रोक और ट्रैफिक एडवा... Bihar Politics: बीजेपी ने उपेंद्र कुशवाहा को दिया बड़ा झटका? विधान परिषद में जगह नहीं मिलने से बढ़ी सि...
विदेश

संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में इमरान की बेइज्‍जती, कहा- र‍िकॉर्ड पर नहीं रखेंगे पाक का झूठा बयान

नई दिल्‍ली। संयुक्त राष्ट्र में भाषण देने के बारे में पाकिस्तान की ओर से अपने स्थायी मिशन की वेबसाइट पर झूठा दावा करना उस पर भारी पड़ गया है। सूत्रों ने बताया कि इंडोनेशिया ने भारत को बताया है कि इस्लामाबाद का बयान रिकॉर्ड पर नहीं जाएगा। बता दें कि मौजूदा वक्‍त में संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद का अध्‍यक्ष है और उसकी ओर से बतौर यूएनएससी डेड उक्‍त बयान को रिकॉर्ड पर नहीं लेने की बात कहना सार्वजनिक तौर पर पाकिस्‍तान की बड़ी बेइज्‍जती है।

दरअसल, पाकिस्तान के स्थायी मिशन ने कल मंगलवार को ट्वीट कर एक झूठा बयान दिया था। झूठे पाकिस्‍तान ने दावा किया था कि उसने सोमवार को सुरक्षा परिषद में आतंकवाद पर स्‍पीच दी जबकि असलियत यह थी कि उसके राजदूत ने कोई भाषण नहीं दिया था। यहां तक कि पाक सोमवार को ऑनलाइन आयोजित वर्चुअल बैठक के लिए वक्ताओं की सूची में भी शामिल नहीं था। बैठक के वीडियो में पाक के प्रतिनिधि मुनीर अकरम कहीं नजर तक नहीं आए।

संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद के अध्‍यक्ष इंडोनेश‍िया ने पाकिस्‍तान के इस झूठ को बड़ी गंभीरता से लिया है। इंडोनेशिया ने भारत के अनुरोध पर स्‍पष्टिकरण दिया कि पाकिस्‍तान के इस झूठे दावे को रिकॉर्ड पर नहीं रखा जाएगा। संयुक्‍त राष्‍ट्र सक्षा परिषद की ओर से की गई यह कार्रवाई पाकिस्‍तान को शर्मशार करने है। गौर करने वाली बात यह है कि भारत के मिशन ने पाकिस्‍तान के इस झूठे दावे को लेकर करारा हमला बोला था।

संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारतीय मिशन ने इस दावे के विरोध में कड़ा बयान जारी करते हुए कहा था कि पाकिस्तान ने झूठ बोला है कि उसके दूत मुनीर अकरम ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आतंकवाद पर भाषण दिया जबकि सत्र गैर सदस्यों के लिए खुला ही नहीं था। यह बेहद गंभीर मामला है। भारत ने कहा था कि हम समझ नहीं पा रहे हैं कि पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि ने अपना बयान कहां दिया क्योंकि सुरक्षा परिषद का सत्र तो आज गैर-सदस्यों के लिए खुला नहीं था।

Related Articles

Back to top button