ब्रेकिंग
PPF Account Rules: क्या आपके पास एक से अधिक पीपीएफ खाते हैं? हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें सही नियम WhatsApp New Feature: व्हाट्सएप में जल्द आएगा 'View Once' टेक्स्ट मैसेज फीचर; एक बार पढ़ते ही गायब हो... Vastu Tips for Home: घर के आंगन में भूलकर भी न रखें ये 4 चीजें; वास्तु दोष से बढ़ सकती हैं मुश्किलें Monsoon Skincare Tips: मॉनसून में ऑयली स्किन का रखें खास ख्याल; पिंपल्स और चिपचिपाहट से बचने के आसान... Supreme Court on Aadhaar: आधार का इस्तेमाल नागरिकता या पते के प्रमाण के रूप में नहीं; सुप्रीम कोर्ट ... Bhagalpur Crime News: पुलिस बनी लुटेरी; ट्रक चालक को हनी ट्रैप में फंसाकर वसूले 18 हजार, ट्रेनी दारो... Chhattisgarh Education News: छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही; 947 प्राइवेट स्कूलों के छात... Ram Mandir Land Scam: चंपत राय पर लगा जमीन खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप; संजय सिंह और अखिलेश यादव ने ... Sambhal Murder Case: चंदौसी में लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या; पुरानी रंजिश में आरोपी गिरफ्तार Pune-Shirdi Train: पुणे और शिर्डी के बीच पहली सीधी ट्रेन सेवा शुरू; रेल मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी
मनोरंजन

Sanjay Dutt को लास्ट स्टेज का कैंसर है? ‘बाबा’ के दोस्त राहुल मित्रा ने बताई सच्चाई

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता संजय दत्त की हेल्थ को लेकर हाल ही में ये खुलासा हुआ कि उन्हें लंग कैंसर हैं। संजय दत्त का इलाज फिलहाल मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में चल रहा है, लेकिन खबरें हैं कि वो जल्द पत्नी मान्यता दत्त और बहन प्रिया के साथ इलाज के लिए न्यूयॉर्क जा सकते हैं। खबरों की मानें तो संजय का कैंसर 4th स्टेज पर है। हालांकि न किसी डॉक्टर ने, न ही परिवार के किसी भी सदस्य ने इस बारे में कोई ऑफीशियल जानकारी दी है।

संजय की तबीयत को लेकर कई तरह की खबरें चल रही हैं। इसी बीच उनके ख़ास दोस्त राहुल मित्रा ने बाब की हेल्थ पर अपडेट दिया। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में ‘तोरबाज़’ के डायरेक्टर राहुल ने कहा, ‘संजय की तबीयत उतनी भी खराब नहीं है जितनी बताई जा रही है’।

‘संजय दत्त के लास्ट स्टेज कैंसर की बातें बिल्कुल बकवास हैं, उनका शुरुआती ट्रीटमेंट चल रहा है, कुछ टेस्ट्स के रिजल्ट आना बाकी हैं। वो एक योद्धा है और जल्द ही विजेता बनकर लौटेंगे। ये बात मैं भावुक होकर नहीं कह रहा हूं बल्कि सच्चाई बता रहा हूं। प्लीज़ कुछ भी अटकलें लगाना बंद करें और कुछ करना ही है तो उनके लिए दुआ कीजिए’

राहुल ने कहा, ‘संजय दत्त ने न्यूयॉर्क के लिए वीज़ा अप्लाई किया है। हालांकि 1993 मंबई ब्लास्ट केस में नाम आने की वजह से उन्हें वीज़ा मिलने में दिक्कत हो रही थी। लेकिन सौभाग्य से उनके एक दोस्त ने मेडिकल ग्राउंड के आधार पर पांच साल का वीज़ा बनवाने में उनकी मदद की। संजय दत्त जल्द ही मान्यता और बहन प्रिया के साथ न्यूयॉर्क रवाना हो सकते हैं। जहां वो Memorial Sloan Kettering Cancer Centre में अपना इलाज करवाएंगे’। आपको बता दें कि संजय दत्त की मां नरगिस दत्त का पैंक्रियाटिक कैंसर का इलाज भी इसी हॉस्पिटल में चला था।

Related Articles

Back to top button