ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
देश

उत्तर प्रदेश के शहरों को हवाई रूटों को मिली मंजूरी, ‘उड़ान’ के चौथे चरण में 78 नए हवाई रूट

नई दिल्ली। क्षेत्रीय संपर्क बढ़ाने के लिए चलाई जा रही ‘उड़ान’ योजना के चौथे चरण में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 78 और नए हवाई रूट को मंजूरी दी है। इसमें पूर्वोत्तर के सुदूर में बसे शहरों के साथ उत्तर प्रदेश के कई छोटे बड़े शहरों को शामिल किया गया है। इससे उत्तर प्रदेश में हवाई सेवा का नेटवर्क बढ़ाने में मदद मिलेगी।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, उड़ान स्कीम के तहत उत्तर प्रदेश के कानपुर (चकेरी), मुरादाबाद, अलीगढ़, चित्रकूट, वाराणसी, श्रावस्ती, प्रयागराज और बरेली से हवाई रूट को शामिल किया गया है। इनमें कानपुर (चकेरी) से मुरादाबाद, कानपुर (चकेरी) से अलीगढ़, कानपुर (चकेरी) से चित्रकूट, चित्रकूट से प्रयागराज, चित्रकूट से वाराणसी, चित्रकूट से कानपुर (चकेरी), कानपुर(चकेरी) से श्रावस्ती, श्रावस्ती से वाराणसी, श्रावस्ती से प्रयागराज, श्रावस्ती से कानपुर(चकेरी), बरेली से दिल्ली का रूट शामिल किया गया है। इन हवाई रूटों के शुरू होने से उत्तर प्रदेश के शहरों की आवाजाही आसान हो जाएगी।

दिल्ली और हिस्सार से पहाड़ी क्षेत्रों के दूरस्थ वाले शहरों व कस्बों में जाना आना आसान हो जाएगा। उड़ान स्कीम के चौथे चरण में जिन रुटों की मंजूरी दी गई है। उसके तहत दिल्ली से शिमला, हिसार से धर्मशाला, हिसार से चंडीगढ़, हिसार से देहरादून के रूटों को भी शामिल किया गया है। मंजूर किए गए इन रूटों पर बड़ी संख्या में लोग छुट्टियां मनाने जाते हैं। उड़ान-4 से उत्तर पूर्वी राज्यों में हवाई रूटों का कई नए नेटवर्क की शुरूआत होगी।

पूर्वोत्तर राज्यों के हिमालयन क्षेत्र में होने की वजह से लोगों के आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके कई बड़े शहर भी अभी तक रेलवे नेटवर्क से जुड़ नहीं सके हैं। लिहाजा लोगों को कहीं आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी के मद्देनजर केंद्र सरकार ने उड़ान स्कीम में उत्तर पूर्वी राज्यों को काफी तवज्जो की दी है। इन राज्यों के ज्यादातर शहरों को हवाई मार्ग से जोड़ने का फैसला लिया गया है। इन रूटों को मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा बिलासपुर से भोपाल, दीव से सूरत, दीव से बड़ोदरा को भी मंजूरी दी गई है।

Related Articles

Back to top button