उमरिया: उमरिया जिले में पंचायत चुनाव के मतदान की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक करने के लिए महिलाओं के बीच रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता कराई गई। महिलाओं ने हाथों में मतदान के अलग-अलग नारे लिखवाए गए। मेहंदी रंगोली बनवाई गई, जिसमें 25 जून मतदान के बारे में बताया गया।जिले में प्रथम चरण में 25 जून को करकेली और पाली विकासखंड में मतदान होना है। मतदान करने के लिए मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। करकेली विकासखंड के ग्राम भरौला में रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने अपने हाथों में मतदान के नारे लिखवाकर मतदान करने का संदेश दिया।
Breaking