ब्रेकिंग
Madhya Pradesh Police News: वर्दी में लोकप्रियता और कमाई पर लगा 'ब्रेक'; MP पुलिस मुख्यालय ने जारी क... Chhindwara News: छत्तीसगढ़ से 500 किमी चलकर छिंदवाड़ा पहुंचा जंगली हाथी; 2 लोगों को किया घायल, फसलें... Bhopal News: 'अरे तेरे बाप का कार्यक्रम है...' सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज; जन... Ganesh Utsav Ujjain: बड़नगर में 21 लाख की करेंसी से हुआ भगवान गणेश का श्रृंगार! 6 CCTV और 24 घंटे पह... Madhya Pradesh Politics: एमपी भाजपा संगठन में फेरबदल; सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवा... Madhya Pradesh IPS Association: 'नेता रखें संयमित आचरण'; सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी के खिलाफ मैदान ... National Highway Standards: NHAI ने बदले हाईवे निर्माण के नियम; 1 मीटर ऊंची बाउंड्री वॉल और ट्रैफिक ... Chhattisgarh News: मानसून की विदाई से पहले सीमेंट कंपनियों का झटका; ₹60 प्रति बोरी तक महंगे हुए दाम Delhi Voter List News: बेघरों और ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष शिविर, जानिए क्या है मतदाता सूची पुनरीक्... Delhi NCR Traffic Update: शाहीन बाग में बनेगा सिग्नल-फ्री यू-टर्न, कालकाजी-मोदी पुल निर्माण के चलते ...
देश

सपाईयो ने लाठीचार्ज का किया विरोध, सरकार का फूंका पुतला

मुजफ्फरनगर: देश में कोरोना कोरोना महामारी का संक्रमण रूकने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे देश में  NEET, JEE की परीक्षा कराना मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी करना है। लेकिन केन्द्र की सरकार अभ्यथियों की जिंदगी से खिलवाड़ करने पर अड़ी है। जिसके विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने शांति पूर्ण रूप धरना प्रर्दशन कर रहे थे परंतु सरकार ने सत्ता के नशे में उनके ऊपर लाठी चार्ज करवाया।

सपा का जिला अध्यक्ष ने सरकार से मांग की है कि NEET,JEE परीक्षा को तुरंत स्थगित की जाय। उन्होंने कहा कि लखनऊ में प्रर्दशन कर रहे सपा के यूथ फ्रन्टलों के नेताओं पर राज्य सरकार के आदेश पर हुए लाठीचार्ज किया गया है।  कानून व्यवस्था की निन्दा करते हुए सैकड़ों युवा सपाईयों ने युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष शमशेर मलिक व पूर्व उपाध्यक्ष राशिद मलिक के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए राज्य सरकार का पुतला दहन किया ।

गौरतलब है कि इस दौरान युवा सपा नेता शमशेर मलिक ने बताया कि बाढ़ व कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए व जब देश में बस व ट्रेनें बाधित है ऐसे माहौल में  NEET,JEE की परीक्षा कराकर सरकार लाखों परीक्षार्थियों व उनके परिवार के स्वास्थ्य को खतरे में डाल रही है। गरीब परीक्षार्थी बस व ट्रेनें बन्द होने के कारण परीक्षा स्थल भी नहीं पहुंच पायेंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद मलिक ने बताया कि भाजपा सरकारों को आमजन से कोई सरोकार नही है । पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है । विकास कार्य ठप्प पड़े है । लखनऊ में परीक्षार्थियों के समर्थन में शाँतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे यूथ ब्रिगेड , युवजन सभा व लोहिया वाहिनी के नेताओं पर लाठी चार्ज बेहद निन्दनीय है । इस दौरान शहजाद सना कुल्हेड़ी , अताउर्रहमान , आरिफ अन्सारी , मनोज कुमार , सनव्वर खान  अंतिपाल , शुभम , दीपक कुमार , वसीम राणा , सरताज मलिक आदि मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button