ब्रेकिंग
Ujjain News: युवाओं को परिपक्व न मानकर अलग न करें; AI और नई सोच देश को देगी दिशा— स्वामी अवधेशानंद ग... Delhi Crime News: रोहिणी जेल में आर्म्स एक्ट के आरोपी कैदी की निर्मम हत्या, दोपहर 12 बजे हुई वारदात ... Madhya Pradesh Rain Alert: भोपाल, जबलपुर समेत कई जिलों में तूफानी बारिश; 22 से 24 सितंबर तक जारी रहे... Chandra Shekhar Azad in Basti: आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर ने भरी हुंकार, 2027 के यूपी चुनाव म... Bhopal RTO Officer Death: भोपाल में RTO इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले की हथौड़े से हत्या; प्रेमी ने घर क... Indore MP Politics: इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय का नया विवाद; कांग्रेस का पलटवार— कहा 'BJP ने हमेशा म... Chhatarpur News Today: हिंदू राष्ट्र के लिए फिर गूंजेगा बागेश्वर धाम का हुंकार; जानिए धीरेंद्र शास्त... MP Drowning News: मध्य प्रदेश में नदियों और नालों का कहर; अशोकनगर, इंदौर, विदिशा और सिंगरौली में कई ... Delhi High Court: जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में FIR और CBI जांच की मांग वाली याचिका खारिज, कोर्ट ने ब... Bihar Crime News: जमुई में नाबालिग लड़की के साथ शर्मनाक हरकत का वीडियो वायरल, विपक्ष के हमले के बाद ...
देश

कानपुर की युवती को अयोध्या की युवती से हुआ प्यार, पति-पत्नी बन पहुंचे थाने

अयोध्याः उत्तर प्रदेश में समलैंगिक शादी का एक मामला सामने आया है। जहां अयोध्या की रहने वाली एक लड़की को कानपुर में रहने वाली लड़की से ही प्यार हो गया। दोनों ने मंदिर में एक-दूसरे से शादी कर ली। जिसके बाद दोनों कोतवाली सिटी में पहुंची और पुलिस को बताया कि वह बालिग हैं और दोनों शादी कर ली है।

जानकारी के मुताबिक, अयोध्या में कानपुर की रहने वाली एकता अपनी मौसी के घर अयोध्या के साहबगंज मोहल्ले में आती थी। साहबगंज की रहने वाली एक अन्य युवती से उसको प्यार हो गया। 2 साल तक चले इस प्यार की खबर जमाने को आज लगी। जब दोनों ने आकर अयोध्या कोतवाली सिटी में पुलिस को बताया कि वह बालिग है और उन्होंने शादी कर ली है और अब वह पति पत्नी हैं।

साधारण परिवार की रहने वाली दोनों युवतियों ने कानपुर के तपस्वी मंदिर में शादी की। जब दोनों अयोध्या कोतवाली सिटी पहुंची तो एक युवती ने पुरुष के तो दूसरी ने बकायदा दुल्हन की तरह श्रृंगार कर रखा था। पैर की उंगलियों में शादी का विछुआ था तो माथे पर सिंदूर और हाथ में मेहदी लगाई हुई थी।

पुलिस की मानें तो इन दोनों युवतियों के परिवार वाले भी इस शादी के खिलाफ नहीं है। लिहाजा युवतियों के बालिग होने और परिवारीजन द्वारा सहमति जताने के बाद अब दोनों साथ रहने के लिए स्वतंत्र हैं। अब यह आगे देखना है कि समाज से लड़ते हुए इनका साथ कितने दिनों तक बना रहता है।

Related Articles

Back to top button