ब्रेकिंग
सीहोर में प्रशासनिक दावों की खुली पोल, उफनते नाले के बीच कमर तक पानी में जान जोखिम में डालकर निकली श... चिटफंड ठगी पर ED की बड़ी स्ट्राइक: विशाखापट्टनम और हैदराबाद में छापेमारी, ₹1.01 करोड़ कैश बरामद व 18... संसद में नीट पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई पर हंगामा: गृह मंत्री अमित शाह के जवाब की मांग पर अड़ा विपक्... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, राम मंदिर चोरी पर नुक्कड़ नाटक करने के मामले मे... दलीप ट्रॉफी 2026: वेस्ट जोन टीम में बड़ा बदलाव, सरफराज खान की जगह 25 साल के जय गोहिल को मिला मौका फरहान अख्तर का रणवीर सिंह पर तीखा तंज: 'डॉन 3' की शूटिंग से 1 महीने पहले एक्टर के पीछे हटने पर बयां ... रूस की सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, यूक्रेन युद्ध का विरोध करने वाली एकमात्र पार्टी 'याब्लोको' चुनाव... प्राइमरी मार्केट में कमाई का महा-कुंभ: 30 सितंबर की SEBI डेडलाइन से पहले ₹45,000 करोड़ के IPO लाने क... होटल का Wi-Fi इस्तेमाल करते हैं तो हो जाएं सावधान! माइक्रोसॉफ्ट ने 'कैप्टिवक्रंच' साइबर अटैक को लेकर... नाग पंचमी 2026: सावन सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग! जानें नाग देवता की पूजा की परंपरा और कथा
मनोरंजन

विकास गुप्ता ने रिया चक्रवर्ती के इंटरव्यू को लेकर फैंस से की ये अपील

नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के साक्षात्कार पर प्रतिक्रिया देते हुए बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट विकास गुप्ता ने सुशांत सिंह राजपूत को ‘औसत दर्जे’ का अभिनेता बताने के लिए साक्षात्कारकर्ता को ट्रोल किया। उन्होंने सुशांत के प्रशंसकों को साक्षात्कार को सबसे अधिक नापसंद साक्षात्कार बनाने के लिए कहा है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर रिया चक्रवर्ती ने हालिया साक्षात्कार में लग रहे आरोपों और विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। रिया ने अपने ब्रेकअप से लेकर आखिरी बार बात करने तक सभी बातों पर राय दी है।

रिया के साक्षात्कार को लेकर नेटिज़न्स में दो राय है। नेटिज़ेंस का एक वर्ग रिया के लिए न्याय मांग रहा है, जबकि अन्य रिया और समाचार चैनल को मंच देने के लिए ट्रोल कर रहे हैं। अन्य प्रशंसकों की तरह कई बॉलीवुड और टीवी कलाकार और फिल्म निर्माता भी सक्रिय रूप से सुशांत के लिए न्याय मांग रहे हैं। विकास गुप्ता ने ट्विटर पर इंटरव्यू के होस्ट सुशांत को ‘औसत दर्जे’ का अभिनेता कहने के लिए लताड़ा भी है।

 

उन्होंने ट्वीट किया, ‘ #RheaChakrobarty से हर प्रश्न पूछकरअनजाने में सर आपने #SushantSinghRajput की बहुत मदद की है, जिसे आपने इतना महत्वपूर्ण नहीं बताया थाl शिव दिखते नहीं हैं पर सब दिखा रहे हैं।’  आगे एक सर्वेक्षण आयोजित करते हुए विकास गुप्ता ने नेटिज़न्स से पूछा कि क्या रिया का साक्षात्कार साक्षात्कार के इतिहास में अधिकतम नापसंद वाला वीडियो बन सकता है। इस बीच रिया चक्रवर्ती ने सुशांत, उनकी मानसिक बीमारी, परिवार और बहनों के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए। कुछ समय पहले हमने आपको बताया है कि रिया पूछताछ के लिए CBI के कार्यालय में पहुंची है।

 

सुशांत बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुके हैl उनके निधन के बात जांच को लेकर कई सवाल खड़े हुए और मामला मुंबई पुलिस से लेकर सीबीआई को सौप दिया गयाl रिया चक्रवर्ती पर FIR भी दर्ज की गई हैl उनसे कई घंटे की पूछताछ भी की जा चुकी हैl

Related Articles

Back to top button