ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
टेक्नोलॉजी

TikTok को खरीदने के लिए Walmart ने Microsoft से मिलाया हाथ

नई दिल्ली। Walmart ने टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कदम जमाने के लिए Microsoft के साथ हाथ मिलाया है। अब दोनों कंपनियां साथ मिलकर सोशल मीडिया ऐप Tiktok का कारोबार खरीदने की तैयारी कर रही हैं। कंपनी ने कहा है कि इस फैसले से ऑनलाइन मार्केटप्लेस को बढ़ाने में सहायता मिलेगी। वहीं, न्यूयॉर्क में वॉलमार्ट के शेयर करीब 3.6 प्रतिशत से बढ़कर 135.47 डॉलर तक पहुंच गए हैं। आपको बता दें कि कंपनी के शेयर में आई यह बढ़त अब तक की सबसे बड़ी बढ़त है।

Tiktok को खरीदने के लिए ये कंपनियां हैं तैयार

काफी समय से बात चल रही है कि माइक्रोसॉफ्ट सोशल मीडिया ऐप Tiktok का अमेरिका के साथ-साथ कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का कारोबार खरीद सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक टिकटॉक की खरीदारी को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। वहीं, दूसरी तरफ ओरैकल कॉर्पोरेशन और ट्विटर जैसी कंपनियां भी अब टिकटॉक को खरीदने के लिए सामने आ गई हैं।

Tiktok के सीईओ ने दिया इस्तीफा

Tiktok के सीईओ Kevin Mayer ने बीते गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। Kevin Mayer ने हाल ही में चीनी वीडियो शेयरिग ऐप Tiktok के सीईओ का पदभार संभाला था। Kevin Mayer ने कर्मचारियों को भेजे ई-मेल में कहा कि मैं आप सभी को भारी मन से बताना चाहता हूं कि मैंने कंपनी छोड़ने का फैसला किया है। बता दें कि Kevin Mayer ने Walt Disney कंपनी के टॉप स्ट्रीमिंग एक्जीक्यूटिव का पद छोड़कर TikTok के चीफ ऑफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर का पदभार संभाला था।

क्या रही वजह 

Mayer ने Tiktok कंपनी छोड़ने का फैसला उस वक्त लिया, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से लगातार Tiktok की पैरेंट्स कंपनी को बैन करने की धमकी जा रही है। बता दें कि ट्रंप प्रशासन ने अपने एक फैसले में 45 दिनों के भीतर ByteDance कंपनी के वित्तीय लेनदेन पर रोक लगाने का फैसला लिया था। वहीं एक अन्य आदेश में अमेरिकी राष्ट्रपति ने ByteDance को 90 दिनों में अपने अमेरिकी ऑपरेशन्स को विनिवेश करने का आदेश दिया था। ट्रंप प्रशासन के इन फैसले को Tiktok की तरफ से कानूनी चुनौती दी गई थी। इन सभी खींचतान को Kevin Mayer के Tiktok छोड़ने के पीछे की वजह माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button