ब्रेकिंग
Raipur Election Commissioners Meet: नवा रायपुर अटल नगर में 11 साल बाद राष्ट्रीय सम्मेलन, डिजिटल तकनी... Kawardha Sugarcane Farmers Update: शक्कर कारखाना में सरदार पटेल की प्रतिमा का भूमिपूजन, किसानों को र... Sudivya Kumar Sonu Shraddha: गुरुवार को होगा दिवंगत नेता का द्वादश श्राद्ध, प्रशासन ने सुरक्षा और ट्... Jharkhand School Sports News: खेलो झारखंड का कमाल, जूडो में नेशनल ट्रायल के लिए रायपुर रवाना हुए दो ... Caspian Cobra Snake Bite India: हिमाचल प्रदेश में कैस्पियन कोबरा के डसने से दो लोगों की मौत, देश का ... Kainchi Dham Connectivity Update: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, काठगोदाम और ज्योलीकोट से जुड़ेगा ... Pithoragarh Lineman Death: शटडाउन लेने के बाद भी पोल पर चढ़े लाइनमैन की करंट लगने से मौत, ग्रामीणों ... IAS Tukaram Munde Exposes Hospital Bills: 11.50 रुपये का IV सेट 325 में क्यों? मेडिकल कंज्यूमेबल्स क... Yogi Government News: ओपी राजभर और अफसरों के बीच बढ़ा विवाद, जानिए क्या है पूरा मामला और क्यों हो रह... Box Murder Mystery Lucknow: बेरहमी से हत्या कर बक्से में ठूंसकर फेंका गया शव, मोहनलालगंज और निगोहां ...
मनोरंजन

TRP Ranking: डीडी नेशनल के इस कार्यक्रम का अभी भी है जलवा, जानें- तारक मेहता…, नागिन-5 का क्या है हाल?

नई दिल्ली। कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान डीडी के चैनल्स ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और टीआरपी रैंकिंग में कब्जा कर लिया था। रामायण और महाभारत का प्रसारण पूरा होने के बाद डीडी की टीआरपी में फिर गिरावट आ गई है। हालांकि, डीडी नेशनल का एक कार्यक्रम अभी भी दर्शकों की पसंद बना हुआ है। यह कार्यक्रम लेटेस्ट रैंकिंग में भी दूसरे स्थान पर है।

अगर लेटेस्ट रैंकिंग की बात करें तों इस बार पहले स्थान पर जी टीवी का कार्यक्रम कुंडली भाग्य है। इसके 33वें वीक में 13384 इंप्रेशंस हैं। इसके बाद डीडी नेशनल के कार्यक्रम श्री कृष्णा का नंबर है, जिसके इंप्रेशन 11586 हैं। बता दें कि रामायण के पूरे प्रसारण होने के बाद इसकी शुरुआत हुई थी और उसके बाद से यह दर्शकों की पसंद बना हुआ है। कुछ हफ्तों में श्रीकृष्णा पहले स्थान पर भी रहा है।

इसके अलावा तीसरे स्थान पर दंगल पर प्रसारित होने वाला रामायण, चौथे स्थान पर स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला अनुपमा और पांचवें स्थान पर जी टीवी पर प्रसारित होने वाला कार्यक्रम कुमकुम भाग्य है। वहीं, ग्रामीण इलाकों में तो दंगल का बोलबाला है। पहले और दूसरे स्थान पर दंगल के रामायण और महिमा शनिदेव की है। वहीं, तीसरे पर जी अनमोल का कुंडली भाग्य और चौथे स्थान पर डीडी नेशनल का श्रीकृष्णा है। इसके बाद पांचवें स्थान पर रक्त संबंध कार्यक्रम है, जो दंगल पर ही प्रसारित होता है।

अगर शहरी क्षेत्रों की बात करें तो पहले स्थान पर जी टीवी का कुंडली भाग्य, दूसरे स्थान पर स्टार प्लास का अनुपमा, तीसरे स्थान पर सोनी टीवी का तारक मेहता का उल्टा चश्मा, चौथे स्थान पर सोनी का इंडियाज बेस्ट डांसर और पांचवें स्थान पर कलर्स का नागिन-5 है।

Related Articles

Back to top button