ब्रेकिंग
दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता Barapullah Elevated Corridor: मयूर विहार से एम्स रूट पर भारी जाम, जंगपुरा के पास 4 गाड़ियां टकराईं; ... Jabalpur News: संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का मामला गहराया, PM रिपोर्ट में गंभीर चोटों का ख... Deoria Crime News: देवरिया में सड़क पर ब्रेकर बनाने को लेकर खूनी संघर्ष, RSS कार्यकर्ता की पीट-पीटकर... West Bengal Dog Attack: पूर्व बर्धमान में आवारा कुत्ते का आतंक, डेढ़ महीने के बच्चे समेत 56 लोगों को... Bihar MLC Election 2026: महागठबंधन में रार, कांग्रेस ने उतारे 5 प्रत्याशी; 4 सीटों पर RJD से होगा सी... LPU Violence News: फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी हिंसा में 9 गिरफ्तार, MiG-23 पर चढ़ने वाला ... ICC World Cup 2027 Schedule: आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल का ऐलान, 10 अक्टूबर को होगी भारत-पाकिस... Gondhal Oscar Entry: ऑस्कर में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली 'गोंधल' की स्पेशल स्क्रीनिंग, 9 अक्टूब...
विदेश

इस नोबेल पुरस्‍कार विजेता को मिल रही है जान से मारने की धमकी, यूएन में भी उठी आवाज

वाशिंगटन। कांगो के एक नोबेल पुरस्‍कार विजेता डॉक्टर डेनिस मुकवेगे को जान से मारने की धमकी मिल रही है। डॉक्टर मुकवेगे कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य के पूर्वी हिस्से में यौन हिंसा की पीड़ित हजारों महिलाओं की मदद करने के लिये जाने जाते हैं। दशकों से वो इन महिलाओं के उत्‍थान के लिए काम करते रहे हैं और इनको हक दिलाने के लिए आवाज भी उठाते रहे हैं। देश में महिलाओं के प्रति बढ़ते शारीरिक शोषण, दुष्‍कर्म और मानव तस्‍करी के खिलाफ वो हर बार सामने आए हैं। वो लगातार इसके लिए जिम्‍मेदार लोगों को सजा दिलाने की भी आवाज उठाते रहे हैं। इसके चालते उनके ऊपर वर्ष 2010 में जानलेवा हमला भी हुआ था। इसके बाद भी वो रुके नहीं और अपनी आवाज को उठाते रहे।

उन्‍हें मिलने वाली धमकियों का दौर भी नया नहीं है। लेकिन अब उन्‍हें मिल रही धमकियों का शोर संयुक्‍त राष्‍ट्र में सुनाई देने लगा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त मिशेल बाशेलेट ने डॉक्टर मुकवेगे को मिल रही धमकियों की कड़े शब्‍दों में निंदा की है। उन्‍होंने देश की सरकार और यूएन से सुरक्षा मुहैया करवाने की अपील भी की है। जिनेवा में यूएन ह्यूमन राइट चीफ स्‍पोक्‍सपर्सन रूपर्ट कॉलविले ने कहा कि उन्‍हें ज्‍यादातर सोशल मीडिया के माध्‍यम से इस तरह की धमकी दी जा रही हैं।

इसके अलावा उनके परिजनों को फोन करके भी धमकाया गया है। प्रवक्‍ता के मुताबिक मुकवगे काफी समय से कांगो के दक्षिण कीवू प्रांत में मानवाधिकार उल्लंघन का मुद्दा उठाते आए हैं। इसी वजह से उन्‍हें इस तरह की धमकी दी जा रही हैं। आपको बता दें कि इस क्षेत्र में मुख्य रूप से बनयामुलेन्गे समुदाय के लोगों का बाबेम्बे, बफूलीरू और बनयींडू समुदायों के लोगों से काफी समय से संघर्ष हो रहा है। इनके इस संघर्ष में बहुपक्षीय सशस्त्र गुट भी शामिल हैं।

रूपर्ट कॉलविले के मुताबिक इसके अलावा डॉक्टर मुकवेगे ने महिलाओं के संरक्षण के लिये जवाबदेही तय करने का जो अभियान चलाया है, उससे भी काफी लोग नाराज हैं जिसकी वजह से इस तरह की धमकियां उन्‍हें दी जा रही हैं। प्रवक्‍ता का कहना है कि कांगो की काफी महिलाओं का जीवन उन्‍होंने संवारा है। लिहाजा उन्‍हें सुरक्षा मुहैया करवानी चाहिए। मानवाधिकार उच्चायुक्त मिशेल बाशेलेट ने एक वक्तव्य में कहा कि डॉक्टर डेनिस मुकवेगे के जीवन पर गंभीर संकट नजर आ रहा है। हालांकि कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य के राष्ट्रपति फेलिक्स शिसेकेदी ने सार्वजनिक रूप से डॉक्टर डेनिस मुकवेगे की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया है।

यूएन मानवाधिकार प्रमुख ने डेनिस मुकवेगे की तारीफ करते हुए उन्‍हें एक सच्चा हीरो करार दिया है। उन्‍होंने कहा कि मुकवेगे ने तब महिलाओं की मदद की जब उनके साथ कोई नहीं था। डेनिस ने उनकी परेशानियों को दुनिया के सामने भी रखा। इतना ही नहीं मुकवेगे ने पूर्वी कांगो में शारीरिक शोषण को रोकने के लिए लोगों को भी जागरुक किया। मिशेल ने कांगो की सरकार से अपील की है कि वो उन लोगों का पता लगाएं जो उन्‍हें धमकी दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button