ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा... Mira Bhayandar Mayor Election 2026: डिंपल मेहता या रुबीना खातून? मीरा भाईंदर के मेयर पद के लिए कांटे... Ranchi Suicide Case: एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने क्यों दी जान देने की कोशिश? बेटे की मौत के बाद म... UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जा... खूनी इश्क! पूर्व प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी युवती, अचानक पहुंचे नए बॉयफ्रेंड ने शुरू किया खूनी ख...
मनोरंजन

ड्रग मामले में सैमुअल मिरांडा के दो करीबी गिरफ्तार

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मौत के मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मुंबई के बांद्रा से अब्दुल बसित परिहार व जैद विलात्रा को गिरफ्तार किया है। दोनों का संबंध सैमुअल मिरांडा से बताया जा रहा है। सैमुअल मिरांडा पर मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती के कहने पर ड्रग्स खरीदने का आरोप है।

बता दें कि सुशांत की मौत के मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI)ने मंगलवार को पहली बार मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती के माता-पिता से पूछताछ की।  रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती और मां संध्या से जांच एजेंसी ने लगभग आठ घंटे तक पूछताछ की। इसके अलावा मामले में रिया के भाई शौविक से एक बार फिर पूछताछ हुई। तीनों एक साथ डीआरडीओ के गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां सीबीआइ की ठहरी है।

रिया से मंगलवार को नहीं हुई पूछताछ

रिया को सीबीआइ ने मंगलवार के दिन पूछताछ के लिए नहीं बुलाया। वह अब तक चार बार सीबीआइ के सामने पेश हो गई है। उससे सीबीआइ रिया से अब तक करीब 35 घंटे पूछताछ कर चुकी है। इसके अलावा सुशांत के कुक नीरज सिंह, करीबी दोस्त सैमुअल मिरांडा, स्टाफ केशव और फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी से भी सीबीआइ ने पूछताछ की। इनसे पहले भी पूछताछ हो चुकी है।

ईडी ने एक बार फिर होटल व्यवसायी गौरव आर्या से पूछताछ की

वहीं दूसरी ओर प्रवर्तन निदेशालय इस मामले में मनी लांड्रिंग की जांच कर रही है। मंगलवार को ईडी ने एक बार फिर होटल व्यवसायी गौरव आर्या से पूछताछ की। रिया चक्रवर्ती से ड्रग्स संबंधी बातचीत सामने आने के बाद ईडी ने गोवा के होटल आर्या को भी पूछताछ के लिए बुलाया था। वह रविवार को गोवा से मुंबई पहुंचा था। वह गोवा स्थित होटल टैमरिंड एवं कैफे कोटिंगा के मालिक है। रिया की उनके साथ 2017 की एक चैट ईडी को प्राप्त हुई है। इससे पता चलता है कि रिया न सिर्फ सुशांत के साथ रहते हुए, बल्कि उससे काफी पहले से ड्रग्स के चक्कर में प़़ड चुकी थीं। ईडी सूत्रों के अनुसार उनसे रिया के साथ हुई उसकी चैट को लेकर ही पूछताछ की गई है। आर्या का कहना है कि सुशांत मामले से उसका कोई लेना-देना नहीं है। वह सुशांत से कभी नहीं मिला, लेकिन रिया से 2017 में मिला था

Related Articles

Back to top button