ब्रेकिंग
Greater Noida Robbery: ग्रेटर नोएडा की पॉश सोसायटी में दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, सुरक्षा पर उठे सवाल Baruipur Case: बारुईपुर हत्याकांड पर सियासी घमासान, ममता बनर्जी के आवास के बाहर केंद्रीय बल तैनात Kanpur Road Accident: बर्रा एलिवेटेड रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रैफिक सिपाही और ट्रक ड्राइवर की मौत Dehradun Crime News: मामूली एक्सीडेंट के बाद युवक का अपहरण, रातभर बंधक बनाकर दिया थर्ड डिग्री टॉर्चर Allahabad High Court on Halala: हलाला के नाम पर नाबालिग से गैंगरेप, कोर्ट बोला- पर्सनल लॉ अपराध से न... Mumbai Mankhurd Building Collapse: मानखुर्द में 3 मंजिला इमारत ढही, 5 बच्चों और महिला की मौत 24 रुपये के लिए 5 साल की कानूनी लड़ाई: खाली बाम मिलने पर उपभोक्ता ने कंपनी को चखाया मजा, मिला 40 हजा... 'भारत की एकता और प्रगति के लिए समर्पित जीवन': पीएम मोदी ने किया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद Maharashtra Weather Updates: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भूस्खलन, रेल यातायात ठप और ठाणे में रेड अलर्ट Ram Mandir Trust Meeting: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, चंपत राय के इस्तीफे और नए महासचिव पर होगा...
मनोरंजन

Siddharth Pithani का दिशा सालियान को लेकर नया खुलासा, सीबीआई से कही सुशांत सिंह को लेकर ये बात

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई जांच कर रही है। सीबीआई जांच के दौरान कई बातें निकल कर सामने आ रही हैं। वहीं सीबीआई इस केस से जुड़े उन सभी लोगों से पूछताछ कर रही है जो सुशांत के संपर्क में थे और आखिरी वक्त उनके साथ थे। वहीं अब इस केस में ड्रग एंगल सामने आने के बाद इस केस में एक नया मोड़ आ गया है। वहीं सीबीआई सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी से बार बार पूछताछ कर रही है। क्योंकि वह उस वक्त उसी फ्लैट में थे जहां सुशांत मृत पाए गए थे। इसी बीच सिद्धार्थ ने सीबीआई को सुशांत को लेकर एक और जानकारी दी है जो दिशा सालियान से जुड़ी है।

टाइम्स नाउ की खबर के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी ने अपने बयान में कई नए खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि सुशांत अपनी एक्स मैनेजर दिशा सालियान की मौत की खबर से काफी परेशान हो गए थे। वह इतने परेशान थे कि उनकी ​तबियत खराब होने लगी थी। वहीं सुशांत ने मुझे अपने बेडरूम में ही उनके साथ सोने को कहा था। यही नहीं सुशांत दिशा की मौत से जुड़ी हर एक जानकारी मुझसे ले रहे थे। साथ ही उनके पूछने पर मैं भी उन्हें दिशा से जुड़ी अपडेट्स दे रहा था।

आपको बात दें कि 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 अपने मुंबई वाले फ्लैट में मृत पाए गए थे। मुंबई पुलिस के मुताबिक सुशांत नवंबर 2019 से डिप्रेशन में थे और मुंबई के ही एक डॉक्टर से उनका ​इलाज चल रहा था। वहीं एक्टर के निधन के करीब दो महीने बाद उनके पिता केके सिंह ने पटना के राजीव नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। ये एफआईआर उन्होंने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती उनके परिवार और दो अन्य सदस्यों के खिलाफ ​दर्ज कराई थी। वहीं अब इस केस की जांच सीबीआई कर रही है।

Related Articles

Back to top button